हम सभी के घर में अलमारियां जरूर होती हैं। जिनमें हम कपड़ों से लेकर अपनी जरूरत का अन्य सामान रखते हैं। इन वार्डरोब की वजह से घर अधिक व्यवस्थित लगता है, क्योंकि ज्यादातर सामान वार्डरोब में रखा होता है। लेकिन अगर आपने कभी गौर किया हो तो इन वार्डरोब में जल्दी ही सामान बिखर जाता है और फिर इन्हें रि-अरेंज करने के लिए आपको काफी समय बर्बाद करना पड़ता है। ऐसे में आपके समय की बचत करने और वार्डरोब को व्यवस्थित रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप
यूं तो आपको मार्केट में भी कई तरह के वार्डरोब आर्गेनाइजर आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन वास्तव में ये काफी महंगे होते हैं। ऐसे में आप इन्हें घर पर ही तैयार करें। आपको शायद पता ना हो, लेकिन आप घर की पुरानी व बेकार आइटम्स का इस्तेमाल करके भी आसानी से वार्डरोब आर्गेनाइजर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही वार्डरोब आर्गेनाइजर बनाने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-
इसे भी पढ़ें: मानसून के मौसम में घर के अंदर होती है घुटन, तो अपनाएं ये कमाल के वेंटिलेशन डिजाइन
अगर आपके पास घर में पुराने कार्डबोर्ड रखे हैं तो आप उनकी मदद से भी शेल्फ डिवाइडर बना सकते हैं। इसके लिए आप सबसे हपेल अपनी अलमारी की ऊंचाई, चौड़ाई और गहराई को मापें। अब आप शेल्फ माप के अनुसार कार्डबोर्ड को टुकड़ों में काटें। आपको एक बैक पीस, साइड पीसेस और हॉरिजोन्टल डिवाइडर की जरूरत होगी। आप साइड के टुकड़ों को बैक के पीस पर ग्लू करें। अब आप हॉरिजोन्टल डिवाइडर को भी जोड़ें। अब आप चाहें तो एक डेकोरेटिव पेपर या कपड़े की मदद से कार्डबोर्ड को कवर करें। आप अपने वार्डरोब में सामान को आर्गेनाइज तरीके से रखने के लिए तैयार डिवाइडर का इस्तेमाल करें।
अक्सर हम प्लास्टिक की बोतल को बेकार समझकर यूं ही फेंक देते हैं, जबकि इन्हें भी बतौर वार्डरोब आर्गेनाइजर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप पहले बोतलों को अच्छी तरह क्लीन करें और फिर उन्हें आधे में काटें। अब एक एक बॉक्स या ट्रे में कट की हुई बोतलों को अरेंज करें। आप ग्लू की मदद से इन्हें अच्छी तरह सिक्योर करें। आप चाहें तो इन बोतलों को पेंट कर सकते हैं या फिर सजाया जा सकता है। आप इसे अपने वार्डरोब की किसी शेल्फ में रख सकती हैं। छोटी-छोटी आइटम्स को रखने के लिए यह एक बेहतरीन आर्गेनाइजर साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: नमी के कारण कालीन से आने वाली तेज बदबू को कैसे करें दूर ?
अगर आपके पास घर में पुरानी टी-शर्ट या फैब्रिक स्क्रैप है तो आप उन्हें भी बतौर वार्डरोब आर्गेनाइजर इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने डिजाइन के अनुसार कपड़े को स्ट्रिप्स या बड़े टुकड़ों में काटें। अब आप इनसे पॉकेट बनाने के लिए कपड़े को सिल लें या फिर ग्लू की मदद से भी इन्हें चिपकाया जा सकता है। आप इन्हें एक स्ट्रक्चर देने के लिए कार्डबोर्ड या प्लास्टिक बेस का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, सिर्फ कपड़े की मदद से भी कई पॉकेट वाले आर्गेनाइजर को तैयार किया जा सकात है। आप तैयार आर्गेनाइजर को अपने वार्डरोब डोर के अंदर अटैच करें या फिर इसे एक रॉड की मदद से हैंग करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।