गर्मियों में पूरे दिन लैपटॉप यूज करने से हो सकता है ब्लास्ट, जान लीजिए ये 4 बातें...वरना बढ़ जाएगा खतरा

How To Use Laptop in Extreme Heat: क्या आप भी पूरे दिन लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। इस मौसम में लैपटॉप में ओवरहीटिंग की समस्या हो जाती है। ऐसे में ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में लैपटॉप को ओवरहीटिंग और ब्लास्ट से बचाने के लिए आप कुछ टिप्स की मदद से सकते हैं। 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-23, 16:14 IST
How To Use Laptop in Extreme Heat

How Can I Cool My Laptop in Hot Weather: वर्किंग लोग कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते हैं। ऑफिस यूज के लिए लैपटॉप पूरे दिन ही इस्तेमाल होता है। इससे कई बार तो लैपटॉप हैंग और हीट होने लगता है। गर्मियों में तो लैपटॉप इतना ज्यादा हीट होने लगता है कि उस पर काम करना ही मुश्किल हो जाता है। जिस तरह से आप दिन भर स्क्रीन के आगे बैठकर थक जाते हैं, उसी तरह से मशीनें भी पूरे दिन काम करके थक जाती हैं।

अक्सर लैपटॉप इतने ज्यादा हीट हो जाते हैं कि उनके फटने का खतरा बढ़ जाता है। लैपटॉप ओवरहीट से उसके खराब होने का भी खतरा बढ़ जाता है। कई बार लैपटॉप ओवरहीट की वजह से ब्लास्ट होने का भी खतरा बढ़ जाता है। आप कुछ आसान टिप्स की मदद से लैपटॉप ब्लास्ट की समस्या से बच सकते हैं। आइए जानें, लैपटॉप को ब्लास्ट से कैसे बचाएं?

कूलिंग पैड यूज करें

use a cooling pad

अगर आप लंबे वक्त तक लैपटॉप पर काम करते हैं और इससे ओवरहीटिंग की समस्या हो जाती है, तो आपको कूलिंग पैड खरीदना चाहिए। इसमें एक्सट्रा पंखे होते हैं, जो लैपटॉप के नीचे रखे जाते हैं। इससे लैपटॉप गरम होने की समस्या कम हो जाती है। इसे यूएसबी से कनेक्ट करके यूज किया जा सकता है।

लैपटॉप को हवा लेने दें

लैपटॉप को भी खुली हवा में सांस लेना पसंद है। अगर लैपटॉप को किसी बिस्तर या कंबल पर रखकर चलाया जाए, तो उससे हीट बाहर नहीं निकल पाती। इसकी वजह से लैपटॉप का वेंटिलेशन रुक जाती है। ऐसे में हमेशा लैपटॉप को किसी फ्लैट जगह पर ही रखें। इससे उसे सांस लेने के लिए जगह मिलेगी।

धूल सफाई करें

clean dust

लैपटॉप या कंप्यूटर को लोग जल्दी साफ ही नहीं करते। इसकी वजह से लैपटॉप में कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं। इसकी वजह से धूल-मिट्टी पंखों और वेंट की जगह पर जम जाती है। इससे लैपटॉप के अंदर की हवा बाहर नहीं निकल पाती और ओवरहीटिंग की समस्या होने लगती है। ऐसे में लैपटॉप की समय-समय पर सफाई करें। इसे आप सॉफ्ट ब्रश, कॉटन स्वैब या कंप्रेस्ड एयर की मदद से क्लीन कर सकते हैं।

लैपटॉप को ब्रेक दें

कंप्यूटर या लैपटॉप को भी आराम की जरूरत होती है। ऐसे में ब्लास्ट जैसी स्थिति से बचने के लिए काम के दौरान लैपटॉप को भी ब्रेक दें। कुछ-कुछ देर के लिए लैपटॉप को शट डाउन करके रख दें।

यह भी देखें- अचानक Laptop क्यों हो जाता है ओवरहीट, जानें वजह और सॉल्यूशन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP