धूपबत्ती की राख से पौधों को मिलेगा बहुत फायदा, ऐसे करें इस्तेमाल

Dhoopbatti Ash: धूपबत्ती की राख बहुत काम की चीज है। अगर आप रोजाना घर में धूप जलाते हैं, तो कुछ ही दिन में आपके पास ढेर सारी धूपबत्ती की राख इकट्ठी हो जाती होगी। इस राख को आप पौधों में डालकर कई फायदे पा सकते हैं। आइए जानते हैं आपको इस राख को कैसे इस्तेमाल करना है और इसके फायदे।
धूपबत्ती की राख का क्या करें?
अगर आपकी धूपबत्ती बिना किसी रसायन आदी के बनी है, तो आप उसका इस्तेमाल पौधो के लिए कर सकते हैं। वहीं, अगर धूपबत्ती में किसी भी तरह के रसायन डले हैं, तो उसकी राख को पौधो में ना डालें। ऐसा करने से रसायन पौधो की मिट्टी को प्रभावित कर सकते हैं। धूपबत्ती के बॉक्स पर उसे कैसे तैयार किया गया है, यह सारी जानकारी दी गई होती है।
इसे भी पढ़ेंः Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे

धूपबत्ती की राख को पौधों में डालें
धूपबत्ती की राख को पौधों में डालने के लिए आप उसे फर्टिलाइजर के साथ मिला लें। आपको बस फर्टिलाइजर के साथ धूपबत्ती की राख को मिलाना है। और फिर पौधे में डाल देना है। इसके अलावा आप एक 1 बोतल पानी में धूपबत्ती की राख मिलाकर भी पौधों में डाल सकते हैं। महीने में 3-4 बार यह प्रोसेस कर आपके पौधों को काफी अच्छा फायदा मिलेगा।
पौधों में धूपबत्ती की राख डालने के फायदे
नेचुरल तरीके से बनी धूपबत्ती की राख पौधों के लिए बहुत फायदेमंद है। राख में मौजूद तत्व पौधे के लिए राख की तरह काम करेंगे और आपको पौधों की ग्रोथ में काफी सुधार देखने के लिए मिलेगा। फूल वाले पौधे में भी आप इस राख को मिला सकते हैं।

रोजाना ना डालें राख
आपको पौधे में रोजाना राख डालने की जरूरत नहीं है। हफ्ते में 1 बार और महीने में 4 बार से ज्यादा राख का इस्तेमाल करने पर आपको नुकसान भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ेंः Gardening Ideas: बीज या जड़ से नहीं, डाल से उगा सकते हैं ये चार पौधे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Twitter, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।