Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

घर को खुशबूदार बनाने से लेकर मच्छर भगाने तक, ऐसे करें गाय के गोबर का इस्तेमाल

गाय के गोबर को हवन करने के अलावा और भी कई कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। जानें कैसे।   
Updated:- 2022-09-11, 11:44 IST
image

गाय का गोबर बहुत फायदेमंद होता है। सालों पहले से शुद्धिकरण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे गाय के गोबर को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। यही कारण है कि हवन के दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

आज हम आपको गाय के गोबर के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल गाय के गोबर को आप पूरे घर को खुशबूदार बनाने के लिए यूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

किड़े भगाने में मदद करेगा गाय का गोबर 

  • किड़े भगाने के लिए आप गाय का गोबर यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस 2 चीजे चाहिए, गाय के गोबर से बने उपले और दीपक।
  • दीपक में गाय के उपले के छोटे-छोटे 2 से 3 टुकड़े डालकर जलाएं और पूरे घर के हिस्सों में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रख दें।
  • ऐसा करने के पूरे घर में धुआ हो जाएगा और मच्छर जैसे किड़े मकोड़े भाग जाएंगे। 

इसे भी पढ़ेंः गाय का गोबर होता है कमाल, अशुभ भी हो जाता है शुभ

उपलों से बनाए घर को खुशबूदार 

how to make home fragrant

  • गाय के गोबर को आप घर को खुशबूदार बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। घर को खुशबूदार बनाने के लिए आप दीपक में उपले और लोहबान डालकर जलानी होगी।
  • लोहबान से आने वाली खुशबू बहुत स्ट्रांग और अच्छी होती है। इससे पूरे घर से बहुत अच्छी गंध आती है और सारा वातावरण पॉजिटिव हो जाता है। 

घर को खुशबूदार बनाने का एक और तरीका 

  • गाय के उपले और फूलों की पत्तियां डालकर भी आप अपने घर को महका सकते हैं। आपको बस फूल की सूखी पत्तियों को उपले के साथ जलाना है।
  • ऐसा करने से उपले में से निकले वाला धुएं में से फूलों की खुशबू आती है और पूरा घर महक उठता है। 

इसे भी पढ़ेंः घर को खुशबूदार बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, महक उठेगा कोना-कोना

घर होगा शुद्ध 

benefits of hawan

  • ऊपर दिए गए टिप्स के अलावा आप घर को शुद्ध करने के लिए भी गाय के उपलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आपको बस उपलों के पाउडर को हवन सामग्री में जोड़ना है। ऐसा करने से पूरा घर का माहौल शुद्ध हो जाता है।  

गाय के गोबर को आप भी घर के काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे ही और टिप्स जानने के लिए इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

 

 


 


 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।