Whatsapp पर अपना स्टिकर भी बना सकती हैं आप, जानिए कैसे?

आज के डेट में वाट्सऐप एक बेस्ट संचार का माध्यम हो गया है। यूजर्स की जरूरत के अनुसार, इसमें आए दिन कुछ न कुछ नए फीचर डेवलप होते रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं- स्टिकर का शानदार वर्जन आना। आपने इमोजिज में तरह-तरह के बदलाव तो देखे होंगे। लेकिन, इसबार हम आपको कुछ अलग जानकारी देने वाले हैं। दरअसल, वाट्सऐप से अब आप खुद का स्टिकर क्रिएट कर सकते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और करीबियों के साथ वही पुराना स्टिकर-इमोजी शेयर करके ऊब गए हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आप अपना स्टिकर भी जनरेट कर सकती हैं।
AI का इस्तेमाल कर बनाएं स्टिकर

- स्टिकर जनरेट करने के लिए सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करें।
- इसके बाद किसी भी चैट पर क्लिक करके स्टिकर विंडो खोलने के लिए स्माइली आइकन सेलेक्ट करें।
- यहां आपको Make your Own Ai stickers नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
- इस ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद क्रिएट पर क्लिक करें।(वॉट्सएप फीचर)
- अब यहां एक एनिमेटेड स्टिकर बनाने के लिए कुछ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट दर्ज करें।
- डिटेल डालने के तुरंत बाद उसी आधार पर, वॉट्सऐप कुछ विकल्प प्रस्तुत करेगा।
- इसके अलावा, यहां से आप अपना फोटो सेलेक्ट करके खुद का स्टिकर भी बना सकते हैं।
- इसके लिए, स्टिकर ऑप्शन पर टैप करते ही आपको फोटो अपलोड का विकल्प दिखेगा।
- जिस फोटो से आप स्टिकर बनाना चाहती हैं, उसे सेलेक्ट करें। इसके बाद आपका स्टिकर बन जाएगा।
इसे भी पढ़ें- व्हाट्सएप पर iOS यूजर्स ऐसे बना सकते हैं अपना चैनल
स्टिकर मेकर ऐप की भी ले सकती हैं मदद

आप चाहें तो Google Play Store या Apple App Store से एक स्टिकर मेकर ऐप डाउनलोड करके भी स्टिकर जनरेट कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले ऐप ओपन डाउनलोड करके क्रिएट न्यू स्टिकर पैक पर क्लिक करें। यहां से आप अपनी फोटो को अपलोड कर उसे जरूरत अनुसार एडिट करें। आप चाहें तो इसमें कुछ टेक्स्ट या इमोजी भी ऐड कर सकती हैं। इसके बाद सेव बटन पर क्लिक करते ही आपका स्टिकर तैयार हो जाएगा। आप इसे अपने फ्रेंड्स के साथ शेयर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- अब वॉट्सऐप पर ही पा सकते हैं बुकिंग से लेकर फ्लाइट स्टेटस तक की जानकारी
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik,
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।