बच्चियों को 'Good Touch-Bad Touch' के साथ ये बातें भी जरूर सिखाएं, मुश्किल वक्त में आएंगी काम

बच्चों को सही वैल्यूज सिखाना, उन्हें एक अच्छा इंसान बनाना माता-पिता की जिम्मेदारी होती है और वो इसे पूरा करने में अपना सब कुछ लगा देते हैं। बच्चों की सुरक्षा का ख्याल रखना भी पेरेंट्स के लिए बहुत जरूरी होता है। खासकर, आजकल जिस तरह सेक्शुअल अब्यूज और रेप के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसी परिस्थिति में बच्चियों को सही और गलत का फर्क सिखाना, गलत के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत देना और खतरे की स्थिति में मुकाबला करना बहुत जरूरी हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कि आज के समय में माता-पिता को अपनी बेटियों को 'Good Touch-Bad Touch'के साथ कौन-सी जरूरी बातें सिखना चाहिए, जो मुश्किल वक्त में उनके काम आ सके।
सुरक्षित और असुरक्षित जगहों की पहचान कराएं
आप अपनी बेटी से खुलकर बात करें। उन्हें बताएं कि कौन सी जगह और लोग, सुरक्षित और कौन से असुरक्षित हो सकते हैं। ये भी सिखाएं कि अगर वो किसी गलत जगह या सिचुएशन में फंस जाएं, तो उन्हें आस-पास के लोगों, पुलिस, स्कूल अथॉरिटी या किसी बड़े से मदद मांगनी है। बच्चियों को घर का फोन नंबर, पता और कुछ जरूरी चीजें याद होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न के ये मामले बताते हैं कि रक्षा का वादा करने वाले परिवार से भी सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं
ऑनलाइन दुनिया का खतरा समझाएं
-1783365729762.jpg)
आज के वक्त में ऑनलाइन भी एक दुनिया है, जिसका हिस्सा हम सभी बन चुके हैं। ऐसे में खतरा सिर्फ ऑफलाइन नहीं, बल्कि ऑनलाइन भी है। बेटियों को बताएं कि किससे चैट करनी है और किससे नहीं करनी है। उन्हें सिखाएं कि किसी अनजान व्यक्ति से चैट नहीं करनी है या कोई अगर फोटोज-वीडियोज मांगे, तो उसे बिल्कुल न दें।
बॉडी बाउंड्रीज के बारे में बताएं
अपने बच्चे को बॉडी बाउंड्रीज के बारे में बताएं। उन्हें साफ-साफ समझाएं कि कोई भी उनके प्राइवेट पार्ट्स को न छुए और न ही कोई उनसे किसी और के प्राइवेट पार्ट्स को छूने के लिए कहे। अगर कोई ऐसा करता है, तो तुरंत माता-पिता या किसी बड़े को बताएं।
गलत के खिलाफ आवाज उठाना सिखाएं
-1783365764436.jpg)
कई बार बच्चियां खतरे को भांप लेती हैं, समझती हैं कि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है, लेकिन वो उसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं कर पाती हैं। ऐसे में उन्हें ये सिखाना जरूरी है कि गलत के खिलाफ खुलकर बोलें। उन्हें ये भरोसा भी दिलाएं कि आप हर परिस्थिति में उनके साथ हैं।
यह भी पढ़ें- अकेली महिला यात्री ध्यान दें, ट्रेन के टॉयलेट के अंदर भी होता है 'इमरजेंसी सिस्टम', इस तरह करें यूज
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।