दिवाली की झालरें और डेकोरेशन सामान ऐसे करें स्टोर, अगले साल न उलझेंगे तार और न खराब होंगे फूल

अगर आपने द‍िवाली पर खूब सारे लाइटों और फूलों से सजावट की थी, ताे अब उन्‍हें सही तरीके से स्‍टोर करके अगले साल भी इस्‍तेमाल क‍िया जा सकता है।
Updated:- 2026-11-09, 11:55 IST
how to store diwali 2026 light strings and decorative items

कल यानी 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार बीत चुका है और अब समय आ गया है घर की साफ-सफाई कर सजावट का सामान समेटने का। अकसर दिवाली के बाद जब हम लाइटों की झालरें और आर्टिफ‍िश‍ियल फूलों की लड़ी उठाकर ऐसे ही डिब्बों में भर देते हैं, तो अगले साल पूरा का पूरा तार आपस में उलझ जाता है या फूल चपटे होकर खराब हो जाते हैं।

ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि अगले साल दिवाली पर आपको नई झालरें न खरीदनी पड़ें और पुराना सामान भी एकदम नया जैसा निकले, तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं ज‍िससे अगले साल न तो तार उलझे हुए म‍िलेंगे और न ही फूल खराब होंगे। आइए इन्‍हें स्‍टोर करने का तरीका जानते हैं-

how to store diwali 2026 light strings and decorative items (3)

Image Credit- magnific

1. बिजली की झालरों को स्टोर करने की ट्रिक्स

झालरों के तार आपस में न उलझें और बल्ब टूटने से बचें, इसके लिए आप नीचे बताए गए तीन आसान तरीके अपना सकती हैं।

  • गत्ते वाला आसान तरीका अपनाएं: किसी पुराने जूते या सामान के डिब्बे से एक गत्ता काटकर अलग कर लें। अब इसके दोनों किनारों पर कैंची से छोटा-सा कट (लगा दें। तार के एक सिरे को उस कट में फंसाकर पूरे तार को गत्ते पर गोल-गोल लपेटते जाएं। आखिर में प्लग को दूसरे कट में फंसा दें ताकि तार खुले नहीं।
  • खाली पानी की बोतल या बेलन का इस्तेमाल: अगर आपके पास गत्ता न हो, तो पानी की कोई खाली प्लास्टिक बोतल या घर में रखा बेलन ले लें। अब झालर को इसके ऊपर गोल-गोल लपेटकर रख दें। इससे तार आपस में उलझेंगे नहीं और सुरक्षित रहेंगे।
  • प्लास्टिक की थैली या जिप-लॉक बैग में रखें: हर एक झालर को अलग से लपेटने के बाद एक छोटी पॉलिथीन या जिप-लॉक थैली में डालकर बंद कर दें। सारी झालरों को एक साथ एक ही डिब्बे में भरकर रखने की गलती न करें, वरना ये आपस में उलझ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- झालर और लाइट्स खरीदते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकती है परेशानी

2. आर्टिफिशि‍यल फूलों की मालाएं कैसे संभालें?

अगर आपने द‍िवाली पर गेंदे या गुलाब के कपड़ों और प्लास्टिक वाले नकली फूलों से घर को सजा रखा था और चाहती हैं क‍ि ये अगले साल भी नए जैसे लगे, तो इसे स्‍टोर करते समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा।

  • थोड़ी सी धूप में सुखाएं: फूलों को उतारने के बाद फूलों को सीधे बैग में न बंद करें। अगर उन पर ओस या नमी जम गई हो, तो 15-20 मिनट के लिए खुली हवा या थोड़ी धूप में रख दें ताकि फंगस न लगे।
  • झटककर धूल निकालें: अब सूती कपड़े से या हाथों से थोड़ा सा झटककर उन पर जमी धूल को साफ कर लें।
  • जिप-लॉक बैग में हवा भरकर रखें: फूलों की मालाओं को कसकर दबाकर न रखें, इससे उनका शेप बिगड़ जाएगा। आप फूलों को किसी बड़े जिप-लॉक बैग या ट्रांसपेरेंट पॉलीथिन में ढीला करके रख सकती हैं।

how to store diwali 2026 light strings and decorative items (1)

Image Credit- magnific

3. मोमबत्तियां, दीये और बाकी डेकोरेशन का सामान कैसे स्‍टोर करें?

अगर आपके पास म‍िट्टी के फैंसी द‍ीए या माेमबत्ती के स्‍टैंड्स हैं, तो उन्‍हें स्‍टोर करने के ल‍िए सबसे पहले उन पर जमे मोम को पहले खुरचकर निकाल लें। इसके बाद ही उन्हें न्यूजपेपर में लपेटकर रखें। अगर कोई कांच की झूमर, शुभ-लाभ के हैंगिंग या शोपीस हैं, तो उन्हें अखबार या बबल रैप में अलग-अलग लपेटकर रख सकती हैं ताकि ये आपस में टकराकर टूट न जाएं।

यह भी पढ़ें- फूलों को फ्रिज में खराब होने से कैसे बचाएं? ट्राई करें यह आसान हैक

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।