Saving Tips: फिजूलखर्ची पर करना चाहते हैं कंट्रोल तो अपनाएं ये आदतें

महंगाई के इस दौर में सैलरी कितनी भी क्यों ना बढ़ जाएं पैसे कब खर्च हो जाते हैं यह हमें पता ही नहीं चलता। ऐसे में अगर आप भी पैसों को मैनेज करना नहीं जानती हैं तो आपको आगे जाकर दिक्कत आ सकती हैं। फिजूलखर्ची पर रोक लगाना इतना भी मुश्किल नहीं हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने फिजूलखर्ची पर रोक लगा सकती हैं और अपने पैसे बचा सकती हैं।
खर्च का बजट बनाएं
अपने महीने के खर्च का पहले ही बजट तैयार कर लें। अगर आप ऐसा करती हैं तो आप अच्छी सेविंग्स कर सकती हैं। इसके लिए आप ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं। आपको बनाएं गए बजट के अनुशार ही चलना चाहिए।
मॉल ज्यादा ना जाएं

अगर आप भी फ्री समय में ज्यादातर मॉल जाती हैं तो कोशिश करें की मॉल केवल काम के समय ही जाएं। ऐसा अगर आप करती हैं तो आप हर महीने अपने हजारों रुपये बचा सकती हैं। मॉल जाने के बाद हम कई बार फिजूलखर्ची करते हैं। इसलिए केवल काम के समय ही बाहर जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ेः इन चीजों को खरीदना हो सकता है फिजूलखर्ची
बचत करना सीखें

बचत करने की आदत अपनाना काफी ज्यादा जरूरी हैं। थोड़ी- थोड़ी बचत कर आप हर महीने के हजारों रुपये बचा सकती हैं। बचल किए हुए पैसे का आप चाहे तो एफडी या फिर कही इन पैसों को लगा सकती हैं। जीवन का कोई भरोसा नहीं होता, ऐसे में हर एक इंसान को बचत करना काफी ज्यादा जरूरी हैं। (इस मार्केट से करें शादी की शॉपिंग)
इसे भी पढ़ेः शादी की तैयारियों में बचाए जा सकते हैं लाखों रुपये, जान लीजिए काम के हैक्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।