Gardening Hacks: पौधों की हर बीमारी का एक ही इलाज, बस पानी डालने से पहले मिलाएं 20 रुपये की यह 1 चीज और देखें कमाल

7-Day Plant Recovery Tips: आज के समय हर कोई अपने घर की छत या फिर बालकनी में अलग-अलग तरह के फूल-पौधे लगाते हैं, लेकिन एक समस्या जिससे लगभग हर कोई परेशान रहता है वह है पौधे की पत्तियों का असमय पीला पड़ना और फूलों का कम खिलना। इससे छुटकारा पाने के अमूमन लोग बाजार में मिलने वाले खाद और फर्टिलाइजर खरीद लाते हैं, लेकिन इसके बाज भी सही रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में कई बार लोग महंगे केमिकल खाद के बजाय होमेमड फर्टिलाइजर का यूज करते हैं।
अगर आप भी अपनी बगिया के लिए सस्ता और कारगर तरीका ढूंढ रही है, जो पौधों को फिर से हरा-भरा और हेल्दी बना दे, तो इंस्टाग्राम गार्डेनिंग इंफ्लुएंसर कविता तिवारी का बताया गया 20 रुपये वाला तरीका अपना सकती हैं।
पौधों को हेल्दी और हरा-भरा करने के लिए करें वर्मीकंपोस्ट का इस्तेमाल
अगर आपके गार्डेन में लगे पेड़-पौधे मुरक्षा रहे हैं और उन पर फूलों के खिलने में कमी आ रही है, तो वर्मीकंपोस्ट बेस्ट ऑप्शन है। वर्मीकंपोस्ट केंचुओं की मदद से तैयार की जाने वाली खाद है। इसमें पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gardening Hacks: गॉम्फ्रीना फूल से तेज धूप में सजेगी बगिया, सूखने पर भी फीके नहीं पड़ते फूल; यहां जानें इसे लगाने का तरीका
वर्मीकंपोस्ट बनाने के लिए चीजें
- एक प्लास्टिक ड्रम
- केंचुए
- किचन वेस्ट
- सूखे पत्ते या अखबार
- थोड़ी सी मिट्टी
वर्मीकंपोस्ट कैसे बनाएं?
- सबसे पहले कंटेनर में नीचे छोटे-छोटे छेद करें।
- अब कंटेनर में सूखे पत्ते, कटा हुआ अखबार और थोड़ी मिट्टी डालें।
- अब इसमें केंचुए डाल दें।
- अगर केंचुए नहीं हैं, तो आप नर्सरी से थोड़ा सा वर्मींकंपोस्ट लाकर इसे बना सकती हैं।
- इसके बाद इसमें डेली का किचन वेस्ट डालें। तेल, नमक या मांसाहारी चीजें न मिलाएं।
- बीच-बीच में हल्का-हल्का पानी छिड़कते रहें।
- अब कंटेनर को ढक्कन या बोरी से ढककर छायादार जगह पर रखें।
- 30–45 दिनों में आपका वर्मीकंपोस्ट तैयार हो जाएगा।
वर्मीकंपोस्ट का कैसे करें इस्तेमाल?
- वर्मीकंपोस्ट को सीधे मिट्टी में डालने के अलावा आप इसका लिक्विड फॉर्म भी बना सकती हैं।
- इसके लिए 2 चम्मच वर्मीकंपोस्ट को 1 लीटर पानी में डालकर 8–10 घंटे के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इस पानी को छान लें और हफ्ते में 1–2 बार पौधों की जड़ों में डालें।
वर्मीकंपोस्ट डालने से कौन-कौन सी समस्याएं होती हैं दूर?
- वर्मीकंपोस्ट का पानी पौधों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाने का काम करता है।
- पौधों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे वे बीमारियों से लड़ पाते हैं।
- मिट्टी में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है, जो पौधों को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
वर्मीकंपोस्ट का किन पौधों में कर सकते हैं इस्तेमाल?
वर्मीकंपोस्ट का लगभग सभी तरह के पौधों में इस्तेमाल कर सकती हैं। फूलों वाले पौधे, सब्जियां, इंडोर प्लांट और गार्डन के बड़े पौधे। खासकर तुलसी, मनी प्लांट, गुलाब और टमाटर जैसे पौधों में यह बहुत अच्छा असर दिखाता है।
वर्मीकंपोस्ट डालते समय इन बातों का रखें ध्यान
- अच्छी क्वालिटी का वर्मीकंपोस्ट ही इस्तेमाल करें।
- ज्यादा मात्रा में इसका उपयोग न करें, क्योंकि इससे मिट्टी में नमी ज्यादा हो सकती है।
- हफ्ते में 1–2 बार देना ही पर्याप्त होता है।
इसे भी पढ़ें- Homemade Fertilizer: अरे रुकिए! मत फेंकिए पपीते के छिलके, बना सकती हैं शक्तिशाली खाद; डालते ही मुरझाए पौधों में आ जाएगी जान
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।