Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:27 AM IST

Homemade Fertilizer: अरे रुकिए! मत फेंकिए पपीते के छिलके, बना सकती हैं शक्तिशाली खाद; डालते ही मुरझाए पौधों में आ जाएगी जान

पपीते का छिलका हटाने के बाद आमतौर पर लोग उसे कचरा समझ कर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो अभी रुकिए क्योंकि इसकी मदद से आप बिना पैसे खर्च किए जादुई फर्टिलाइजर बना सकती हैं। नीचे देखें इसे बनाने का तरीका-
Updated:- 2026-04-05, 09:53 IST
How to use papaya peels for plant growth

Papaya Peel Fertilizer: अक्सर हम रसोई में फल काटने के बाद उनके छिलकों को बेकार समझकर इधर-उधर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि पपीते का छिलका आपके मुरझाए हुए पौधों के लिए कमाल की चीज साबित हो सकता है। पपीते के छिलके पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद गुण मिट्टी की उर्वरक शक्ति को बढ़ाकर पौधों की जड़ों को मजबूती देता है।

अगर आपके घर के गमलों में लगे पौधे सूख रहे हैं या उनमें फूल-फल नहीं आ रहे? अब ऐसे में अधिकतर लोग केमिकल फर्टिलाइजर खरीद कर लाते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इसके बजाय पपीते के छिलकों का इस्तेमाल शुरू करें। नीचे लेख में जानें पपीते के छिलके से शक्तिशाली खाद कैसे बना सकते हैं?

पपीते के छिलके से कैसे बनाएं लिक्विड खाद?

papaya peel fertilizer process

पपीते के छिलकों का लिक्विड फर्टिलाइजर पौधे के लिए ज्यादा कारगर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे पौधे बहुत जल्दी सोख लेते हैं। इसे बनाने के लिए नीचे पढ़ें आसान प्रोसेस-

  • सबसे पहले पपीते के ताजे छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक प्लास्टिक की बाल्टी या जार लें और उसमें ये छिलके डालकर पानी भर दें।
  • इसे ढंककर किसी छायादार जगह पर कम से कम 2 से 3 दिनों के लिए छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद इस घोल को छान लें और इसमें बराबर मात्रा में सादा पानी मिलाएं।

इसे भी पढ़ें- Gardening Hacks: पौधों के लिए अमृत टॉनिक है फ्रिज में रखी 10 रुपये वाली यह 1 चीज, बगीचा होगा जंगल जैसा हरा-भरा

पपीते के छिलके से बना खाद कैसे इस्तेमाल करें?

  • तैयार फर्टिलाइजर में पानी मिलाकर इसे पौधों की जड़ों में डालें।
  • यह खाद नाइट्रोजन और पोटेशियम का बेहतरीन स्रोत है, जो पौधों की पत्तियों में चमक लाता है।

पपीते के छिलके से बनाएं सूखी खाद

how to make dry fertilizer for garden

अगर आप बार-बार खाद बनाने की झंझट से बचना चाहती हैं, तो पपीते के छिलकों का पाउडर बना सकती हैं। साथ ही इसे लंबे समय तक स्टोर कर सकती हैं। नीचे देखें बनाने का तरीका-

  • इसके लिए छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें।
  • जब यह पूरी तरह कड़क हो जाएं, तो इसे उठा लें।
  • अब सूखे हुए छिलकों को मिक्सी में पीसकर एक बारीक पाउडर तैयार कर लें।

पपीते के छिलके से बनी सूखी खाद कैसे इस्तेमाल करें?

  • महीने में एक या दो बार अपने पौधों की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें।
  • अब एक-दो चम्मच यह पाउडर मिट्टी में मिला दें।
  • यह धीरे-धीरे मिट्टी में घुलता रहता है और पौधों को पोषण देता रहता है।
  • इसे खासतौर से गुलाब, गुड़हल और मोगरे जैसे फूलों वाले पौधों में इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: क्या आप भी फेंक देते हैं दाल धोने के बाद बचा पानी? ऐसे बनाएं पौधे के लिए लिक्विड फर्टिलाइजर

अगर आपके बगीचे में लगे पौधे मुरझा रहे हैं, तो पपीते के छिलके से बनी खाद इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।