Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

Reuse Underwear: पुराने अंडरवियर को फेंके नहीं, ऐसे करें फिर से इस्तेमाल

हम सभी अपने पुराने अंडरवियर को या तो फेंक देते हैं या फिर वह रखा रखा ही ख़राब होता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इसे रियूज कर सकती हैं।  
Updated:- 2023-12-19, 16:52 IST
image

कई बार हमारे पुराने अंडरवियर ख़राब हो जाते हैं। वहीं कई बार बिना ख़राब हुए ही हम समय के साथ अंडरवियर को बदल देते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं और आपके पास भी पुराने कई सारे अंडरवियर इकट्ठा हो गए हैं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पुराने अंडरवियर का दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।

फर्श करें साफ

अंडरवियर को अच्छे से साफ करने के बाद ही आपको इसका रियूज करना चाहिए। आप इसे पोछा भी बना सकती हैं। फर्श साफ करने के लिए इससे बेस्ट कुछ भी नहीं हो सकता। अंडरवियर कॉटन का होता है, ऐसे में इसकी मदद से फर्श की सफाई काफ़ी अच्छे से होगी। आपको बस अंडरवियर को दोनों साइड से काटना होगा ताकि इसकी लंबाई और बढ़ जाए और इसकी मदद से अच्छे से पोछा लगा सकें।

इलास्टिक आएगा काम

Reuse ideas

  • अंडरवियर में मौजूद इलास्टिक की मदद से आप कई काम कर सकते हैं।
  • आप आपके किसी नए अंडरवियर का इलास्टिक ख़राब हो गया है तो आप पुराना इलास्टिक उसमें लगा दें।
  • कई बार केवल अंडरवियर ही ख़राब होता है और इलास्टिक सही रहता है।
  • ऐसे में आप इलास्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Reuse Ideas: टिन से बने चाय पत्ती के डिब्बों को इन तरीकों से करें रियूज

इलास्टिक से बनाए खास चीजें

reuse diy ideas

  • इलास्टिक की मदद से आप टोकरी का कवर भी बना सकती हैं।
  • आपको केवल इलास्टिक को निकालना होगा।
  • फिर एक कपड़े में इलास्टिक को सिलना होगा।
  • ध्यान रखें की टोकरी छोटी होना चाहिए।
  • यह भी ध्यान रखें कि कपड़ों टोकरी की साइज का ही होना चाहिए।
  • फिर इसे टोकरी के ऊपर लगा दें।(जानें रियूज करने के टिप्स)
  • इससे टोकरी में मौजूद चीजें पर धूल नहीं जमेगा।

इसे भी पढ़ें:  Reuse Tips: पुरानी और खराब T-Shirts को फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

 

अंडरवियर को रियूज करने का इससे बेहतरीन तरीका आपको नहीं मिलने वाला है। ऐसे में अब आप अपने पुराना और फटे हुए अंडरवियर को फेंकने की जगह इस खास तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका अलावा आप अपने पुराने अंडरवियर की मदद से अपनी गाड़ी की भी सफाई कर सकती हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।