पुराने टी बैग्स से चमकाएं वुडन फर्नीचर, जानें किन तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में वुडन फर्नीचर है और आप नेचुरल तरीके से इसका ख्याल रखना चाहती है तो ऐसे में आप पुराने टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2025-03-30, 08:30 IST
wooden furniture

अधिकतर लोग चाय बनाने के लिए टी बैग्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह देखने में आता है कि एक कप चाय बनाने के बाद हम उसी टी बैग को यूं ही फेंक देते हैं। जबकि यह इस्तेमाल किए गए टी बैग वास्तव में बहुत अधिक काम की चीज है। अगर आपके घर में वुडन फर्नीचर है तो आप इन टी-बैग्स की मदद से अपने फर्नीचर को साफ करने से लेकर उसे आसानी से पॉलिश कर सकते हैं। यहां तक कि वुडन फर्नीचर पर लगे छोटे-मोटे खरोंचों को ठीक करने में भी टी-बैग्स मददगार साबित हो सकते हैं।

दरअसल, चाय में टैनिन होता है, जो लकड़ी की चमक को बहाल करने, दाग हटाने और छोटे-मोटे खरोंचों को काला करने में मदद करता है, जिससे वे कम नज़र आते हैं। साथ ही, चाय में कुछ ऐसे गुण भी होते हैं, जो दुर्गंध को दूर करते हैं। जिसकी वजह से यह लकड़ी के फर्नीचर का बेहतर तरीके से ख्याल रखता है। चाहे आपकी टेबल की चमक चली गई हो, आपकी अलमारी में अजीब सी स्मेल आ रही हो या फिर आपकी कॉफ़ी टेबल पर कुछ हल्के खरोंच हों, इस्तेमाल किए गए टी बैग यकीनन आपके बेहद काम आ सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि पुराने टी बैग्स की मदद से आप वुडन फर्नीचर का ख्याल किस तरह रख सकते हैं-

वुड पॉलिश की तरह करें इस्तेमाल

furniture

इस्तेमाल किए गए टी बैग्स वुडन फर्नीचर के लिए पॉलिश की तरह काम आ सकते हैं। खासतौर से, ब्लैक टी वुड पॉलिश के लिए बेहद अच्छी तरह काम करता है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में 2-3 इस्तेमाल किए गए टी बैग भिगोएं। अब इसे ठंडा होने दें और फिर चाय में एक मुलायम कपड़ा डुबोकर निचोड़ें। अब आप वुडन फर्नीचर को इस नम कपड़े से पोंछें। अतिरिक्त चमक के लिए सूखे कपड़े से साफ करें।

इसे भी पढ़ें- दीमक ने खराब कर दिया है घर का महंगा फर्नीचर? इस 1 वायरल हैक से करें खात्मा

स्मेल को करें दूर

अगर वुडन फर्नीचर से किसी तरह की स्मेल आ रही है तो उसे दूर करने के लिए भी टी बैग का इस्तेमाल किया जा सकता है। चाय गंध को सोख लेती है, जिससे यह वुडन फर्नीचर, खास तौर पर दराजों और कैबिनेट को रिफ्रेश करने के लिए टी बैग की मदद लें। इसके लिए आप इस्तेमाल किए गए टी बैग्स को पूरी तरह से सुखा लें। उन्हें लकड़ी की दराजों या अलमारी में रखें ताकि उनमें ताज़ी खुशबू बनी रहे। साथ ही साथ, आप खुशबू बढ़ाने के लिए सूखी चाय की पत्तियों को एसेंशियल ऑयल में मिलाएं।

मामूली खरोंचों को करें ठीक

furniture (2)

अक्सर वुडन फर्नीचर पर हल्के खरोंच लग जाते हैं, जो देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में उन खरोंचों को ठीक करने के लिए टी बैग्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, चाय थोड़ी एसिडिक होती है और हल्की खरोंचों को गहरा कर सकती है, जिससे वे लकड़ी के साथ ब्लेंड हो जाती हैं। ऐसे में वह खरोंच आसानी से दिखाई नहीं देती हैं। ऐसे में आप एक इस्तेमाल की गए टी बैग को गर्म पानी में डुबोएं और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। अब उस नम टी बैग को लें और उसे खरोंचों पर धीरे से रगड़ें। इसे सूखने दें और ज़रूरत पड़ने पर इसे दोहराएं।

इसे भी पढ़ें- मार्केट वाली पॉलिश नहीं.. अब इस फल के छिलके से भी चमका सकते हैं अपने जूते और फर्नीचर, जान लें स्टेप बाय स्टेप तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।