मार्केट वाली पॉलिश नहीं.. अब इस फल के छिलके से भी चमका सकते हैं अपने जूते और फर्नीचर, जान लें स्टेप बाय स्टेप तरीका

जूते और फर्नीचर की चमक बनाए रखने के लिए लगभग हर कोई बाजार से महंगी पॉलिश खरीदते हैं। हालांकि, आप चाहें तो घर पर बिना पैसे खर्च भी इस काम को अंजाम दिया जा सकता है। आप किसी केमिकल वाली चीज के बजाय नेचुरल चीजों की मदद से भी आप अपने जूतों और लकड़ी के फर्नीचर को चमका सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको एक ऐसे फल के छिलके के बारे में जानकारी दी गई है, जिसकी मदद से आप अपने जूतों के साथ-साथ घर के फर्नीचर को भी नया जैसा बना सकता है। इस घरेलू उपाय से आपको केमिकल युक्त पॉलिश पर पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए आइए इस खास फल के बारे में और इसके इस्तेमाल के तरीके के बारे में आगे विस्तार से जान लेते हैं।
किस फल के छिलके से चमकाए जा सकते हैं जूते और फर्नीचर?

जूतों और फर्नीचर को चमकाने के लिए हम जिस फल के छिलके की बात कर रहे हैं, वह केले का छिलका है। केले के छिलके में प्राकृतिक तेल और पोटैशियम पाया जाता है, जो चमड़े और लकड़ी की सतह पर एक चमकदार परत बनाने में मदद कर सकता है। यह छिलका जूतों के लेदर को मॉइस्चराइज भी करता है और उसे दरारें पड़ने से भी बचाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- लकड़ी के फर्नीचर की उड़ गई है रंगत? छोटा-सा नींबू करेगा वुड पॉलिश बनाने में ऐसे मदद
केले के छिलके से जूते चमकाने का तरीका

अगर आपके जूते मैले पड़ गए हैं और उनमें चमक नहीं रही, तो केले के छिलके का घरेलू नुस्खा आजमाना आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
- स्टेप 1: सबसे पहले एक पका हुआ केला लें और उसके छिलके को बचाकर रखें।
- स्टेप 2: अब केले के छिलके के अंदरूनी हिस्से को जूते पर हल्के हाथों से रगड़ें।
- स्टेप 3: कुछ सेकंड तक इसे जूते पर लगे रहने दें, जिससे इसके पोषक तत्व चमड़े में समा सकें।
- स्टेप 4: अब एक सूखे और मुलायम कपड़े से जूते को पोंछ लें।
- स्टेप 5: ऐसा करते ही, आपका जूता पहले की तरह चमकदार हो दिख सकता है।
इसे भी पढ़ें- पौधों में केले के छिलके को पीसकर डालने से क्या होगा, जानें
केले के छिलके से फर्नीचर कैसे चमकाएं?

लकड़ी के फर्नीचर पर धूल जमने और उसकी चमक फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में, केला के छिलके से इसे नया जैसा बनाया जा सकता है।
- स्टेप 1: केले के छिलके को लेकर उसके अंदरूनी हिस्से को लकड़ी के फर्नीचर पर हल्के हाथों से रगड़ें।
- स्टेप 2: इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- स्टेप 3: समय पूरा होने पर, फर्नीचर को सूखे कपड़े से पोंछ लें।
- स्टेप 4: इसके बाद, आपका फर्नीचर फिर से चमकने लगेगा और यह नई जैसी शाइनी दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- केले के छिलके को पानी में उबालने से आसान हो जाएंगे घर के कई काम, बस फॉलो करें ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।