Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:26 AM IST

शगुन के लिफाफे को इस तरीके से किया जा सकता है दोबारा इस्तेमाल

शगुन के लिफाफे काफी काम के होते हैं। इसका आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।   
Updated:- 2024-01-26, 15:00 IST
image

शगुन के पुराने लिफाफे का कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। लिफाफे की मदद से आप अपने घर के लिए काफी चीजें बना सकती हैं। शादी या पार्टी में मिलने वाले लिफाफे कई लोग पैसे निकालने के बाद उसे फेंक देते हैं। हालांकि इसका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने पुराने लिफाफे को दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। 

लिफाफे की मदद से बनाएं कार्ड

wedding invite tips for gifts

लिफाफे काफी डिजाइनर होते हैं। ऐसे में इसका सही तरीके से इस्तेमाल करके आप इसकी मदद से कार्ड भी बना सकती हैं। अगर आप अपने करीबी को फूल भेजते है तो उसके साथ लिफाफे से बना कार्ड भी भेज सकती हैं। कार्ड को स्कूयर सेप में काटें। फिर इसें आप कलर की मदद से डिजाइन बना सकती हैं। फिर इस पर आप अपने दिल की बात लिखें। ऐसे में आपको कार्ड कुछ ही सेकेंड में बनकर तैयार हो जाएगा। 

लिफाफे कूरियर के लिए करें इस्तेमाल

कई बार हमें कूरियर के जरिए कागजात भेजने होते हैं। ऐसे में एनवेलप की जरूरत होती हैं। आप लिफाफे को सफेद कलर की मदद से कलर करके इसका इस्तेमाल आप जरूरी डाक्यूमेंट को कूरियर के जरिए भेजने के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल सफेद रंग से कलर करना होगा और आपका एनवेलप बनकर तैयार हो जाएगा। 

इसे जरूर पढ़ें- आखिर शगुन के लिफाफे पर क्यों लगा होता है 1 रुपए का सिक्का?

लिफाफे बच्चों को आएंगे काम

लिफाफे को आप आर्ट एंड क्राफ्ट में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। छोटे बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट में काफी रुचि होती हैं। ऐसे में उन्हें अलग- अलग तरह के पेपर  की जरूरत होती हैं। आप लिफाफे के पेपर उनके आर्ट एंड क्राफ्ट वर्क के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे उनका काम भी हो जाएगा और आपको अलग से पेपर  खरीदने की जरूरत भी नहीं होगी। 

इसे जरूर पढ़ें- इस फेलोशिप का हिस्सा बन आप हर महीने कमा सकते हैं 30 हजार रुपए, जानें कैसे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।