Cushion Cover Reuse Hacks:पुराने और खराब कुशन कवर का आप क्या करते हैं? इस सवाल के जवाब में अधिकतर लोगों का जवाब यही होगा कि वो फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो जान लें कि आप कुशन के पुराने कवर को अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं पुराने कुशन कवर का क्या-क्या किया जा सकता है।
कुशन के पुराने कवर से बनाएं सॉफ्ट टॉय
- कुशन के पुराने कवर को फेंकने की बजाए आप आसानी से सॉफ्ट टॉय बना सकते हैं।आप जिस भी शेप का सॉफ्ट टॉय चाहते हैं, उस शेप में कवर को काट लें।
- अब घर में मौजूद खराब कपड़ों को छोटा-छोटा काटकर टॉय के अंदर डाल दें और फिर सील दें। ऐसा करने से आपका टॉय तैयार हो जाएगा।
कुशन कवर से बनाएं बैग
- आप कुशन कवर से बैग भी बना सकते हैं। बहुत बार कवर का छोटा सा हिस्सा फटा होता है, जिसे सही करके आप बैग की शेप दे सकते हैं।
- अब बच्चों की पुरानी किताबों जैसी चीजों को इस बैग में संभाल कर रख लें। इससे आपका काम भी हो जाएगा और ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा।
घर पर बनाएं पर्दे
- अगर आपके घर में छोटी खिड़की या ऐसा स्पेस है, जहा पर्दा लगाया जा सकता है, तो आप कुशन को जोड़-जोड़ कर पर्दा भी बना सकते हैं।
- इसके लिए आपको बस कुशन कवर के सही हिस्सों को जोड़-जोड़ कर पर्दे का आकार दोना होगा।
पुराने कुशन कवर से बनाएं पायदान
- इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप पुराने कुशन के कपड़ों को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर उससे पायदान भी बना सकते हैं।
- कुशन कवर से बहुत आसानी से पायदान तैयार हो जाता है। ऐसा करने के बाद आपको घर के लिए पायदान के लिए खर्च नहीं करना पड़ेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik, Twitter
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों