Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

कुशन कवर हो गया है पुराना? ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

Cushion Cover Reuse Hacks: कुशन के पुराने कवर को फेंकने की भूल ना करें। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे पुराने कुशन कलर को अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।   
Updated:- 2023-11-21, 14:26 IST
image

Cushion Cover Reuse Hacks: पुराने और खराब कुशन कवर का आप क्या करते हैं? इस सवाल के जवाब में अधिकतर लोगों का जवाब यही होगा कि वो फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो जान लें कि आप कुशन के पुराने कवर को अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं पुराने कुशन कवर का क्या-क्या किया जा सकता है। 

कुशन के पुराने कवर से बनाएं सॉफ्ट टॉय 

Cushion Cover Reuse Hacks

  • कुशन के पुराने कवर को फेंकने की बजाए आप आसानी से सॉफ्ट टॉय बना सकते हैं।आप जिस भी शेप का सॉफ्ट टॉय चाहते हैं, उस शेप में कवर को काट लें।
  • अब घर में मौजूद खराब कपड़ों को छोटा-छोटा काटकर टॉय के अंदर डाल दें और फिर सील दें। ऐसा करने से आपका टॉय तैयार हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः  Reuse Tips: क्या आपके बच्चे फेंक देते हैं पुराने कागज? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

कुशन कवर से बनाएं बैग 

Cushion Cover Reuse BAG

  • आप कुशन कवर से बैग भी बना सकते हैं। बहुत बार कवर का छोटा सा हिस्सा फटा होता है, जिसे सही करके आप बैग की शेप दे सकते हैं।
  • अब बच्चों की पुरानी किताबों जैसी चीजों को इस बैग में संभाल कर रख लें। इससे आपका काम भी हो जाएगा और ज्यादा खर्चा भी नहीं आएगा। 

घर पर बनाएं पर्दे

homamade curtain

  • अगर आपके घर में छोटी खिड़की या ऐसा स्पेस है, जहा पर्दा लगाया जा सकता है, तो आप कुशन को जोड़-जोड़ कर पर्दा भी बना सकते हैं।
  • इसके लिए आपको बस कुशन कवर के सही हिस्सों को जोड़-जोड़ कर पर्दे का आकार दोना होगा। 

पुराने कुशन कवर से बनाएं पायदान 

old Cushion Cover Reuse as doormat

  • इन सभी टिप्स के साथ-साथ आप पुराने कुशन के कपड़ों को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर उससे पायदान भी बना सकते हैं।
  • कुशन कवर से बहुत आसानी से पायदान तैयार हो जाता है। ऐसा करने के बाद आपको घर के लिए पायदान के लिए खर्च नहीं करना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ेंः  दिवाली की मिठाई के खाली डिब्बों को फेंके नहीं, ऐसे करें रियूज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik, Twitter

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।