Reuse: बच्चों के कोट फट गए हैं तो ऐसे करें रियूज

छोटे बच्चे अपनी चीज़ों को ध्यान से नहीं रखते हैं और यही कारण है कि उनके कपड़े काफ़ी जल्दी फट जाते हैं।
Updated:- 2024-01-29, 17:32 IST
image

अगर आपके घर में कोई छोटा बच्चा है जिसका कोट फट गया हो तो आप उसे फेंकने की जगह उसका सही इस्तेमाल कर सकते हैं। छोटे बच्चे अक्सर खेल कूद के दौरान ध्यान नहीं देते हैं और उनके कपड़ों में छेद हो जाता है। ऐसे में हम भले ख़ुद फटे हुए कपड़े पहने ले लेकिन हम अपने बच्चों को ऐसे कपड़े नहीं पहनने देते हैं। आप चाहें तो कोट की मदद से कुछ ख़ास चीज़ें बना सकती है।

घर की सफाई के लिए करें इस्तेमाल

कोट की क्वालिटी काफ़ी अच्छी होती है। ऐसे में आप चाहें तो इसकी मदद से अपने घर की सफाई भी कर सकती है। कोर्ट को छोटे- छोटे पीस में काट लें और इसे गैस की सफाई करने के लिए या फिर खिड़की, लकड़ी का सामान की सफाई करने के लिए भी आप कोट इस्तेमाल कर सकती है।

पायदान बनाए

Doormat craft ideas

कोट मोटा होता है इसलिए आप इसे बाथरूम के दरवाज़े पर रख सकते हैं। इससे आपका घर गंदा नहीं होगा और बाथरूम से निकलने के बाद गीले चप्पल को आप इस कोट पर रखते हैं तो चप्पल में लगा पूरा पानी कोट सोप लेगा। इसे आप काटकर पायदान का शेप भी दे सकते हैं।(शॉपिंग बॉक्स को फेंकने की बजाए करें इन कामों के लिए इस्तेमाल)

इसे भी पढ़ें- क्या आपके घर में हैं ढेर सारे बेकार और पुराने कपड़े? जानें रियूज करने के टिप्स

कोट से बनाए कवर

कोट के अंदर में सफेद कपड़ा होता है। इसका फैब्रिक काफी ज्यादा अच्छा होता है। ऐसे में आप चाहें तो इसकी मदद से अपने लिए तकिये का कवर भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको कोट के अंदर के कपड़ों को कैंची की मदद से काटकर निकालना होगा। फिर इसे चारों तरफ से सिल लें और इसकी मदद से तकिये के लिए कवर तैयार कर लें।

इसे भी पढ़ें- Reuse Tips: क्या आपके बच्चे फेंक देते हैं पुराने कागज? जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

 

image credit- creative Instagram page

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।