Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

फोन के डिब्बे को फेंकने की बजाए ऐसे करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे फोन के डिब्बे को आप कैसे रियूज कर सकते हैं।   
Updated:- 2022-12-23, 18:15 IST
image

घर में मौजूद कोई भी चीज खराब नहीं होती है। अब आप फोन के डिब्बे को ही देख लीजिए। फोन के डिब्बों को भी आप कई अलग-अलग कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। खास बात यह है कि आपको इसके लिए अलग से कुछ भी नहीं खरीदना पड़ेगा। साथ ही कम से कम खर्च में आपका काम भी निकल जाएगा। तो आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से। 

बनाएं इयररिंग्स बॉक्स

earings box

फोन के बॉक्स को आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें से एक तरीका इयररिंग्स बॉक्स भी है। अक्सर छोटी-छोटी ज्वेलरी को संभाल कर रखना मुश्किल हो जाता है। फिर चाहे कोई ईयरिंग्स हो या नेकपीस। सभी तरह की ज्वेलरी को संभाल कर रखने के लिए आप फोन के डिब्बे को इयररिंग्स की तरह यूज कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः पुराने कपड़ों से मिनटों में बनाएं तकिया, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

फोन के लिए बनाएं होल्डर 

use holder empty box

फोन का फोल्डर बनाने के लिए भी आप फोन का डिब्बा यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस फोन स्वीच के नीचे फोन के डिब्बे का हिस्सा काटकर उसे लगाना है। इसे आप किसी किल या डबल साइट टेप की मदद से चिपका सकते हैं। ऐसा करने पर आपके फोन का फोल्डर आसानी से बन जाएगा। 

बनाएं बच्चों के लिए खिलौनें

छोटे बच्चों के खेलने के लिए गाड़ी खरीदने की अब से आपको जरूरत नहीं है क्योंकि आप फोन के डिब्बे की मदद से भी गाड़ी बना सकते हैं। फोन के डिब्बे से गाड़ी बनाने के लिए आप बस डिब्बे के एक तरफ के गत्ते को काटकर पहिया बनाना है।

कर सकते हैं डेकोरेट 

गत्ते के प्लेन हिस्से को काटकर उससे आप घर की सजावट भी कर सकते हैं। इसके आपको बस प्लेन गत्ता लेकर उसके ऊपर किसी पेंटिग कलर की मदद से पेंट करके कुछ खूबसूरत लुक देना है। आप चाहें तो अपने हिसाब से भी डेकोरेशन कर सकते हैं। फिर आप उसे घर के किसी भी हिस्से में रख दें। 

इसे भी पढ़ेंः दूध का खाली पैकेट है बड़े काम की चीज, फेंकने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल

तो ये थे कुछ तरीके जिनकी मदद से आप आसानी से फोन के डिब्बों को दोबारा यूज कर सकते हैं। अगर आप इसके अलावा किसी और चीज को रियूज करने का तरीका जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik, Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।