खराब रिमोट घर पर ही करना है ठीक तो इन हैक्स की लें मदद

How to Repair Damage Remote: घर का सामान एक समय के बाद खराब होने लग जाता है जिसे समय-समय पर सही करना पड़ता है। अब आप टीवी के रिमोट को ही देख लिजिए। टीवी का रिमोट एक समय के बाद चलते समय अटकने लग जाता है। ऐसे में हम लोग सेल बदलते हैं, लेकिन इसके बाद भी रिमोट सही से काम नहीं करता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे खराब रिमोट को सही कर सकते हैं।
रिमोट पर पानी गिर जाए तो क्या करें?
रिमोट पर अगर पानी गिर गया है तो आप उसे ठीक करने के लिए धूप की मदद ले सकते हैं। आपको बस रिमोट को खोलकर कुछ देर के लिए धूप में रखना है। इससे रिमोट के अंदर गया पानी आसानी से सूख जाएगा। पानी में गिला होने की वजह से रिमोट अक्सर सही से फंक्शन नहीं कर पाता है जिससे बचने के लिए आपको किसी भी तरीके से रिमोट के अंदर गए पानी को सुखा दें।
इसे भी पढ़ेंः सफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ
बटन काम ना करें तो क्या करें
रिमोट के किसी भी बटन काम ना करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपके रिमोट का कोई भी बटन ठीक से काम ना करें तो आप सबसे पहले रिमोट को खोलें और अंदर से बटन को चेक करें। बहुत बार किसी भारी चीज की वजह से रिमोट का बटन दब जाता है जिसे खोलकर सही किया जा सकता है।
कार्बन जमने की वजह से भी खराब होता है रिमोट
रिमोट खराब होने के पीछे का एक कारण कार्बन जमना भी होता है। बहुत बार लंबे समय तक रिमोट का इस्तेमाल जारी रखने से रिमोट के अंदर कार्बन जम जाता है। उसे ठीक करने के लिए रिमोट को खोलकर अंदर से टिशू पेपर की मदद से साफ कर देना चाहिए।
रखें इन बातों का ध्यान
- रिमोट को इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आप कभी भी गिले हाथ से रिमोट को हाथ ना लगाएं।
- साथ ही रिमोट के बटन में जमी धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए भी कभी गिले कपड़े का इस्तेमाल ना करें।
- रिमोट को कभी भी ऊपर की जगह पर ना रखें। रिमोट नीचे गिरने की वजह से भी खराब हो जाता है।
इसे भी पढ़ेंः अगर घर हमेशा दिखता है फैला हुआ तो ये 9 हैक्स बचा सकते हैं आपका बहुत समय और मेहनत
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।