How To Remove Stains: विंटर जैकेट से दाग को हटाने के आसान टिप्स एंड ट्रिक्स

How to remove stains from winter jacket: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। कई राज्यों में तो अब कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है। कड़ाके की ठंड में कई लोगों ने स्वेटर, टोपी, मफलर के अलावा विंटर जैकेट भी निकल चुके हैं।
विंटर जैकेट ठंड से दूर तो रखता ही है, लेकिन कई बार जैकेट में दाग लगने की वजह से पहनने का मन भी नहीं करता है। कई बाद दाग इतने जिद्दी होते हैं कि उन्हें साफ करना बहुत कठिन कार्य हो जाता है। कई लोग दाग लगने की वजह से जैकेट को हमेशा के लिए किसी कोने में फेंक देते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से विंटर जैकेट में लगे जिद्दी से जिद्दी दाग को चंद मिनटों में साफ करके चमका सकते हैं।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें (Uses of baking for stain)
बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हर घर में होता है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कोई खाना बनाने या फिर घर की सफाई के लिए भी करता है। ऐसे में आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से विंटर जैकेट में लगे चाय, सब्जी या कॉफ़ी के दाग को भी आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को डालें।
- अब इसमें 1-2 चम्मच नमक और 1/2 कप पानी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को दाग वाले स्थान पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: Lint Remove: पसंदीदा स्वेटर से रोएं हटाने के लिए इन आसान टिप्स एंड ट्रिक्स को करें फॉलो
विनेगर का इस्तेमाल करें (uses of vinegar at home)
विनेगर जिसे कई लोग सिरका के नाम से भी जानते हैं। आजकल भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई लोग सिरके का इस्तेमाल करते हैं। कपड़े में लगे दाग को साफ करने के लिए भी कई घरों में सिरके का इस्तेमाल होता है। इसके इस्तेमाल से जैकेट में लगे दाग को साफ कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बर्तन में 2-3 चम्मच विनेगर को डालें।
- अब इसमें 1/2 कप पानी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को हल्का गुनगुना कर लें।
- मिश्रण गुनगुना करके के बाद दाग वाले हिस्से पर छिड़काव करके 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या हाथों से रगड़कर साफ कर लें।
ब्लीच पाउडर के इस्तेमाल से दाग को साफ करें (bleach powder for clothes)
कपड़े को साफ करने उया सुगंधित रखने के लिए आपने एक बार नहीं, बल्कि कई बार ब्लीच पाउडर का इस्तेमाल किया होगा। ऐसे में आपको बता दें कि ब्लीच पाउडर और बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से चाय के दाग लेकर सब्जी के दाग तक को चंद मिनटों में साफ कर सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बर्तन में 1-2 चम्मच ब्लीच पाउडर को डालें।
- अब इसमें 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा और 1/2 कप पानी को डालकर अच्छे से गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें।
- अब मिश्रण को दाग वाले हिस्से पर लगाकर करीब 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से रगड़कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: Stain Removal: इन हैक्स की मदद से रंगीन कपड़ों पर लगे दाग को हटाएं
इन चीजों का भी इस्तेमाल करें
घर में मौजूद अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से भी विंटर जैकेट में लगे जिद्दी से जिद्दी दाग को आसानी से साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू का रस या अमोनिया पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा नेल पेंट रिमूवर के इस्तेमाल से भी दाग को साफ कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।