Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

ऊनी कपड़ों की सफाई के लिए इन 3 चीजों का करें इस्तेमाल, मिनटों में गायब होगी बदबू

ऊनी कपड़ों की सफाई सही तरीके से करना चाहती है तो आपको कुछ ख़ास चीज़ों का इस्तेमाल करना होगा।   
Updated:- 2023-11-29, 16:37 IST
image

ठंड ने धीरे- धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब हम सभी उन्हीं कपड़े पहनना करते हैं। नॉर्मल कपड़ों से मुकाबले ऊनी कपड़ों की सफाई करने में ज़्यादा मेहनत लगती है। ऊनी कपड़ों की सफाई अगर सही तरीके से ना किया जाए तो इन कपड़ों से रोए आने लगते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि उनकी कपड़ों की सफाई किन तीन चीजों की मदद से करनी चाहिए। ऐसे में ऊनी कपड़ों से आने वाली बदबू भी गायब हो जाएगीष 

बेबी सोप से ऊनी कपड़ों की कड़ी सफाई

अगर आप चाहती हैं कि आपको ऊनी कपड़ों बिलकुल भी ख़राब न हो तो आपको अपने ऊनी कपड़ों की सफाई बेबी सोप की मदद से करना चाहिए। सस्ते लिक्विड डिटर्जेंट की मदद से आप अपने ऊनी कपड़ों की सफाई करती है तो ऊनी कपड़ों में रोएं आने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं बेबी सोप आपके ऊनी कपड़ों से बदबू को गायब कर देगी।

नींबू से करें ऊनी कपड़ों की सफाई

how to remove smell of woolen clothes while washing

  • नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है।
  • ऊनी कपड़ों की सफाई के लिए आपको गर्म पानी में नींबू डालना चाहिए।
  • फिर आधे घंटे तक पानी में ऊनी कपड़ों को भिगो दें।  
  • फिर अपने ऊनी कपड़ों को अच्छे से धोएं और धूप दिखाएं।
  • ऊनी कपड़ों को कम से कम 7 घंटे धूप में रखना चाहिए।
  • ऐसे में आपके ऊनी कपड़ो से बदबू भी गायब हो जाएगा।

ब्रेकिग सोडा से करें ऊनी कपड़ों की सफाई

how to remove smell of woolen clothes

ब्रेकिग सोडा के इस्तेमाल से आप अपने ऊनी कपड़ों पर लगे जिद्दी- दाग को मिनटों में निकाल सकती हैं। इसके लिए आपको किसी अन्य चीज की जरूरत नहीं होगी। ब्रेकिग सोडा किसी भी चीज का दाग मिनटों में निकाल देता है। इसके साथ ही यह ऊनी कपड़ों से आने वाली बदबू को भी दूर करता है।

  • ब्रेकिग सोडा का घोल तैयार करें
  • इस घोल को दाग वाली जगह पर लगाएं। 
  • कुछ देर कपड़े को ऐसे ही रहने दें।
  • फिर इसे नार्मल पानी की मदद से साफ करें।

इसे भी पढ़ें:  आखिर क्यों निकल आते हैं ऊनी कपड़ों में रोएं, जान लें इसका समाधान

इन बातों का रखें ध्यान

  • ऊनी कपड़ो को कभी भी हार्ड ब्रश की मदद से साफ नहीं करना चाहिए। 
  • ऊनी कपड़ों को वाशिंग मशीन में ना करें साफ
  • ऊनी कपड़ों को ज्यादा गर्म पानी से साफ ना करें। 

इसे भी पढ़ें: ऊनी कपड़े नहीं होंगे खराब अगर प्रेस करते वक्त इन बातों का रखेंगी ध्यान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।