Expired Lotion Uses: एक्सपायर्ड लोशन को फेंकने से पहले पढ़ लें इसके फायदे, घर में कई तरह से हो जाएगा यूज

पिछले साल लोशन का बड़ा डिब्बा खरीद लिया था, लेकिन एक्सपायर्ड डेट चेक नहीं की? तो यह लाजमी है कि कुछ ही महीनों में यह एक्सपायर हो जाएगा। एक्सपायर चीजें, स्किन पर यूज करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे आपको कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। इतना ही नहीं, एलर्जी, खुजली, रैशेज या दाने जैसी समस्याएं हो भी हो सकती हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि एक्सपायर्ड लोशन पूरी तरह बेकार हो गया है। आप भी फेंकने जा रही हैं, रुक जाएं। क्योंकि, इसे आप दूसरी चीजों में यूज कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसे यूज करने के अलग-अलग टिप्स बताएंगे, जिससे आप इसे वेस्ट नहीं समझेंगी।
लेदर चीजें साफ करें
लोशन के मॉइश्चराइजिंग से लेदर और शाइन करता है। हार्ड लेदर का ख्याल न रखा जाए, तो यह जल्दी फटने लगता है, लेकिन लोशन उसे मुलायम बनाए रखता है। इसका यूज आप इससे बैग, बेल्ट या जूते में नेचुरल चमक लाने के लिए भी कर सकती हैं। इससे लेदर बिना ज्यादा मेहनत के साफ दिखने लगता है। लेदर अगर ज्यादा ड्राई हो जाए, तो आप लोशन से उसे क्लीन कर सकती हैं। इसलिए, एक्सपायर्ड लोशन को फेंके नहीं। लेदर बैग की सफाई भी आप इससे कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Bathroom Smell Hacks: बाथरूम से आती है अजीब सी स्मेल, तो बिना फ्रेशनर इन घरेलू चीजों से महक उठेगा कोना-कोना

फर्नीचर पॉलिश के लिए
फर्नीचर को पानी से साफ करने की बजाय आप लोशन से साफ कर सकती हैं। लोशन लगाने से लकड़ी पर एक पतली लेयर बन जाती है। यह फर्नीचर के लिए नेचुरल चमक लाने के लिए बेस्ट है। लोशन लकड़ी के फर्नीचर पर नमी बनाए रखने में मदद करता है, अगर लकड़ी पर हल्के-फुल्के खरोंच आई है, तो इसे भी लोशन की मदद से साफ किया जा सकता है। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा लोशन न लगाएं, वरना चिपचिपाहट आ सकती है। लोशन लगाने के बाद हाथ अच्छे से धो लें।

जिप (Zip) को स्मूद करने में
लोशन का यूज आप किसी भी चेन को स्मूद करने के लिए यूज कर सकती हैं। अगर बैग या जैकेट की जिप अटक रही है, तो थोड़ा लोशन काम आ सकता है। इससे जिप अच्छे से चलने लगती है। कपड़े की चेन को ठीक करने के लिए लोशन लगा रही हैं, तो आप कपड़े पर लोशन न लगने दें, वरना निशान पड़ जाएगा। आप केवल चेन वाले हिस्से पर ही लोशन लगाएं।
इसे भी पढ़ें- Leftover Soap को पीसकर बनाएं ऐसी चीजें, मिनटों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम

इनके अलावा आप लोशन का यूज, दरवाजों की आवाज कम करने में, जूते पॉलिश करने में या किसी चीज को सॉफ्ट करने में यूज कर सकती हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- frepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।