कार्पेट पर लगे पालतू के बालों को इन आसान टिप्स से हटाएं

अक्सर पालतू के साथ खेलते वक्त कपड़ों के साथ-साथ कार्पेट पर भी बाल चिपक जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-06-17, 11:34 IST
image

जिन लोगों को जानवरों से प्यार होता है, वह उन्हें पालने लगते हैं। कहा जाता है कि घर में पालतू जानवर के होने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। किसी भी पालतू के साथ रहने से अकेलापन महसूस नहीं होता है। क्योंकि वह अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं। सबसे ज्यादा आनंद इनके साथ खेलने में आता है। इनके साथ बिताया गया थोड़ा सा समय भी दिनभर की थकान दूर कर देता है।

लेकिन उनसे प्यार करने और खेलने के दौरान अक्सर पाल कपड़ों या अन्य जगह पर चिपक जाते हैं। क्योंकि उनके बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं। लेकिन जब बाल कार्पेट पर लग जाते हैं, तो इन्हें हटाने में काफी परेशानी होती है। हालांकि, अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको कार्पेट पर लगे बालों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका बताएंगे। 

लिंट रोलर आएगा काम

lint roller
कार्पेट से पालतू के बाल को हटाने का सबसे आसान तरीका लिंट रोलर का इस्तेमाल करना है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे अप्लाई करने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। बस इसे कार्पेट पर रोल कर लें। इसके कुछ ही इस्तेमाल से आप पाएंगी कि बाल हट गए हैं। यह प्रोडक्ट आपको किसी भी पेट स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा।

रबर के ग्लव्स का करें इस्तेमाल

cleaning pet hair
लाख कोशिशों के बाद भी अगर कार्पेट से पालतू के बाल नहीं निकल रहे हैं, तो रबर के ग्लव्स काम आएंगे। बस इसके लिए आपको ग्लव्स को पानी से गीला करना होगा। फिर अतिरिक्त पानी को निचोड़ लें। अब ग्लव्स की मदद से बालों को हटाना शुरू करें। फिर ग्लव्स को पानी से दोबारा धो लें। इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं, जब तक कि बाल अच्छे से हट न जाए।

इसे भी पढ़ें: अपने कारपेट को इन 5 क्लीनिंग मेथड से करें साफ, दिखेंगे एकदम नए जैसे

सिरका से मिलेगा फायदा

vinegar for cleaning pet hair
कार्पेट से पालतू के बालों को साफ करने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं। जब भी कार्पेट को धोएं, तब इसमें सिरका भी डालें। यह चिपके बालों को आसानी से हटा देगा और आपका कार्पेट एकदम साफ हो जाएगा। लेकिन फिर दोबारा कार्पेट को लिक्विड फैब्रिक सॉफ्टनर से धोना न भूलें।  (कारपेट पर लगे दाग हटाएं)

इसे भी पढ़ें: घर पर ही इन चार तरीकों से बनाएं कारपेट क्लीनर

 


टेप से हटाएं पालतू के बाल

easy cleaning tips in hindi ()
अगर कार्पेट पर लगे पालतू के बाल हटने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो आप इसके लिए टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह सबसे आसान और सस्ता तरीका है। बस इसके लिए कार्पेट पर टेप चिपकाएं, फिर इसे हटा लें। ऐसा तब तक करें जब तक कि कार्पेट से बाल हट न जाए। (कारपेट को रि-यूज कैसे करें)

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik & Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।