जींस पर लगे दाग को इन आसान हैक्स से करें साफ

जींस हमारे डेली आउटफिट का हिस्सा है। रोजाना जींस पहनते हैं, ऐसे में जींस पर दाग लगना नॉर्मल बात है। लेकिन अगर यह दाग इंक का हो तो घबराएं नहीं और न ही अपनी जींस पहनना छोड़ दें। आप घर पर ही बड़ी आसानी से जींस पर लगे इंक के दाग को हटा सकती हैं। इसके लिए आपको घर पर मौजूद कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी और आप आसानी से जींस पर लगे इंक के दाग हटा सकती हैं। आइए जानते हैं कि जींस पर लगे इंक के दाग को कैसे हटाया जाए।
जींस पर लगे खून के दाग को कैसे हटाएं?

पीरियड्स के दौरान जींस पर पैड लीकेज के कारण खून का दाग लग जाता है। अगर खून के दाग को तुरंत न हटाया जाए, तो जिद्दी हो जाता है। इसलिए आपको तुंरत जींस पर लगे दाग को हटाना चाहिए। दाग को हटाने के लिए स्टेन रिमूवल की जरूरत नहीं है। आप यह आसान घरेलू नुस्खा आजमा सकती हैं-
- 1 कप क्लब सोडा में नमक डालें।
- अब नमक को सोडा में अच्छे से मिक्स कर लें।
- एक साफ कपड़े को इस मिक्सचर में भिगोएं।
- इस कपड़े को खून के दाग पर ब्लॉट करें।
- अगर ब्लॉट करने से दाग नहीं हट रहा है, तो कपड़े को जींस पर रगड़कर देखें।
- क्लब सोडा और नमक के उपयोग से खून का दाग आसानी से हट जाएगा।
जींस पर लगे हल्दी के दाग को कैसे हटाएं?
क्या आपकी जींस पर हल्दी का दाग लग गया है? खाना गिरने के कारण जींस पर हल्दी का दाग लग जाता है। ऐसे में जींस का लुक खराब हो जाता है। हल्दी के दाग को हटाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। दाग हटाने से लेकर घर की सफाई में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है। बेकिंग सोडा के उपयोग से आप आसानी से जींस पर लगे दाग को हटा सकती हैं-
- एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- अब इसमें सिरका डालें।
- बेकिंग सोडा का पेस्ट गाढ़ा होना चाहिए, ताकि दाग आसानी से हट जाए।
- टूथब्रश से इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगा लें।
- कुछ देर टूथब्रश से पेस्ट को रब करें।
- करीब आधे घंटे बाद ठंडे पानी से जींस को धो लें।
इसे भी पढ़ें: जींस पर लगे इंक के दाग को इन आसान तरीकों से हटाएं
जींस पर लगे मेकअप के दाग को हटाने का तरीका

मेकअप लीक्विड या पाउडर बेस में आता है। कई बार आई लाइनर और लिपस्टिक का दाग जींस पर लग जाता है। इसके कारण जींस को दोबारा पहनने का मन भी नहीं करता है। जींस पर लगे मेकअप के दाग को हटाने के लिए आप घर पर रखी पति की शेविंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- मेकअप के दाग पर शेविंग क्रीम डालें।
- अब एक ब्रश की मदद से शेविंग क्रीम को जींस पर अच्छे से रगड़ लें। (कपड़ों से दाग कैसे हटाएं)
- क्रीम को जींस पर कुछ देर अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
- करीब आधे घंटे बाद जींस को अच्छे से धो लें।
- शेविंग क्रीम की मदद से दागा आसानी से हट जाएगा।
इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: सफ़ेद कपड़े में लगे किसी भी दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
इन हैक्स की मदद से आप जींस पर लगे खून से लेकर मेकअप के दाग को हटा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।