Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:10 AM IST

कपड़े पर लगे जामुन के दाग को इन तरीकों से साफ

जामुन का निशान काफी जिद्दी होता है। ऐसे में अगर यह कपड़े पर लग जाएं तो इसे साफ करना मुश्किल टास्क हो जाता है।
Updated:- 2022-05-23, 12:25 IST
image

अक्सर फल खाते वक्त आपके कपड़ों पर जिद्दी निशान लग जाते हैं। ऐसे में कपड़े पर लगे जिद्दी दागों को साफ करना बेहद मुश्किल टास्क हो जाता है। जिस वजह से कई बार आपकी नई नवेली ड्रेस भी बुरी तरह से खराब हो जाती है। इसलिए अगर आपके कपड़े पर कुछ भी गिर जाता है, तो परेशान होने की जगह आप इन हैक्स का इस्तेमाल करके अपनी ड्रेस को साफ भी कर सकती हैं।

आपने कभी न कभी जामुन जरूर खाया होगा। जामुन के दाग सबसे जिद्दी दागों में एक माने जाते हैं, इन्हें साफ करना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन आप चाहें तो सिंपल हैक्स की मदद से दाग हटा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जामुन के निशान साफ करने के तरीके के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद आप मिनटों में आपके कपड़ों से जामुन के दाग साफ हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए जानते हैं इन सिंपल हैक्स के बारे में-

नींबू की मदद से हटाएं जामुन के दाग- 

how to clean jamun stain

नींबू की मदद से आप कई तरह के जिद्दी दागों को साफ कर सकती हैं। इतना नहीं जामुन के दागों को हटाने में भी नींबू बेहद कारगर साबित होता है। तो ऐसे में आप जामुन के जिद्दी दागों को हटाने के लिए नींबू की हेल्प ले सकती हैं। 

दाग हटाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स- 

  • जामुन के दाग हटाने के लिए सबसे पहले नींबू लें और उसे निचोड़कर कपड़े उस हिस्से पर रगड़े, जहां जामुन का दाग लगा हो। 
  • ध्यान दें कि आप कपड़े को उसकी क्षमता से ज्यादा न रगड़ें, वरना वह डैमेज भी हो सकता है। 
  • कपड़े पर अच्छी तरह नींबू लगाने के बाद करीब 5 मिनट के लिए उसे छोड़ दें। 
  • अब हल्का सा दाग लगे हिस्से पर पानी लगाकर डिटरजन या हैंडवॉश की मदद से वॉश कर लें। 
  • इन सिंपल स्टेप्स की मदद से जामुन का दाग साफ हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- कपड़े पर लगे ग्रीस के जिद्दी दाग छुड़ाने के आसान उपाय

विनेगर से चुटकियों में हटाएं दाग- 

How To Clean Fruit Stain

सफेद कपड़े पर लगे दाग को हटाना मुश्किल टास्क होता है, क्योंकि इस रंग के कपड़े लगे दाग आसानी से विजिबल होते हैं। ऐसे में अगर आपके सफेद कपड़े पर जामुन का दाग लग जाता है तो ऐसे में आप व्हाइट विनेगर की मदद साफ कर सकती हैं। 

जामुन के निशान हटाने का तरीका- 

  • व्हाइट कलर के कपड़े पर जामुन के दाग हटाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच विनेगर और लॉन्ड्री डिटरजन में पानी मिलाकर सॉल्यूशन तैयार करें।
  • इसके बाद 15 मिनट के लिए कपड़े को इस सॉल्यूशन में भिगोकर रख दें। 
  • 15 मिनट बाद कपड़े को ठंडे पानी की मदद से वॉश करें। 

इसे भी पढ़ें- सफ़ेद कपड़े में लगे किसी भी दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स

  • इसके बाद भी अगर निशान हल्का सा नजर आए, तब इसे एक बार दोबारा साफ करें।
  • 1 से 2 वॉश के बाद आपके कपड़े से जामुन का निशान साफ हो जाएगा।

 

तो ये थे 2 तरीके जिनकी मदद से आप कपड़ों पर लगे दागों को बड़ी ही आसानी से साफ कर सकेंगी। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। 

Image credit- freepick

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।