Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

दीवारों पर लगे होली के रंगों के दाग को इन हैक्स की मदद से करें साफ

होली की मस्ती के दौरान घर के दीवारों पर रंग लग जाए तो परेशान न हो इन हैक्स की मदद से आप साफ कर सकते हैं।
Updated:- 2024-03-19, 10:30 IST
image

Holi 2024: होली के दिन रंग ना खेले तो होली का मजा ही नहीं आता है। यही वह मौका होता है जब रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे से शिकवे गिले दूर किए जाते हैं। लेकिन होली की मस्ती में आफत तब आती है जब रंग घर के दीवारों और कोनों तक पहुंच जाता है। होली का मजा आपके लिए सजा ना बने इसलिए हम आपको कुछ हैक्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप दीवारों पर लगे होली के रंगों को आसानी से साफ कर सकते हैं।

दीवारों पर लगे होली के रंगों के ऐसे करें साफ

baking soda to clean wall

  • दीवार पर जहां कहीं भी रंग लग गया है तो इन्हें साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का घोल तैयार कर लें। इस घोल को स्प्रे बॉटल में डालें और रंग वाली जगह पर स्प्रे कर दें। अब एक कपड़े से दीवार को रगड़ दें। ऐसा करने से रंग आसानी से छूट जाएगा।
  • इसके अलावा आप दीवार पर लगे रंगों को छुड़ाने के लिए एक नींबू लें और उस पर थोड़ा बेकिंग सोडा डालें। अब रंग लगे हिस्से पर नींबू को रगड़ दें। इससे रंग छूटने लगेगा,आखिर में पानी डाल कर दीवार को साफ कर दें। रंग आसानी से निकल जाएगा।
  • दीवार पर लगे रंग को छुड़ाने का एक और स्मार्ट तरीका यह है कि आप एक बर्तन में गर्म पानी ले लें और सूती कपड़े को इसमें भिगो कर रंग वाली जगह पर रगड़कर साफ कर दें। इससे भी दाग धब्बा आसानी से कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें-Holi Special DIY: पुरानी पिचकारियों को इस साल दें कुछ अलग लुक, बच्चे नहीं करेंगे नई खरीदने की जिद्द

vinegar to clean stain

  • दीवारों से रंगों के दाग हटाने के लिए सिरका भी बहुत काम आएगा। इसके लिए एक बर्तन में एक कप सिरका डालें, इसमें नींबू का रस डालें, बेकिंग सोडा मिलाएं और डिश वॉश मिलाकर घोल तैयार कर लें। स्पॉन्ज से दीवार साफ करें। इससे दीवार की चमक पहले जैसी लौट आएगी।
  • दीवार पर जहां कहीं भी दाग लगा हो उस जगह पर टूथपेस्ट लगाएं और ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़े,जब रंग हल्का होने लगे तो पानी से दीवार को साफ कर दें। इससे भी रंग आसानी से निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें-Cleaning Hacks: किचन ही नहीं बाथरूम का कोना-कोना भी साफ करेगा यह एक लिक्विड, जानें कैसे?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।