हाथों पर चिपके ग्लू को हटाने के 5 आसान टिप्स एंड हैक्स

यह अक्सर देखा जाता है कि जब भी ग्लू, फेविकोल या फिर फेवीक्विक का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ अंश हाथों में भी लग जाते हैं। ये हाथों पर इस कदर चिपक जाते हैं कि कई बार हटाना काफी मुश्किल भरा काम भी हो जाता है। कई बार इसके चलते स्किन ख़राब होने का भी डर रहता है।
ऐसे में अगर आप भी ग्लू, फेविकल या फिर फेवीक्विक का उपयोग कर रहे हैं और हाथों में ग्लू लग गया है, तो फिर उसे हटाने के लिए हम आपको 1 नहीं बल्कि 5 ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से ग्लू को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं।
नमक और पानी का करें उपयोग

जी हां, नमक और पानी की मदद से आप हाथों में लगे ग्लू को आप आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले 2-3 कप लीटर पानी को गुनगुना कर लीजिए। अब इस पानी में 2-3 चम्मच नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और हाथों को पानी में डालकर अच्छे से रगड़े। आप चाहें ग्लू लगे स्थान पर नमक से स्क्रब करके भी गुनगुने पानी में साफ कर सकते हैं।
नेल पेंट रिमूवर कर करें उपयोग

उंगलियों में या शरीर के किसी भी हिस्से में लगे ग्लू, फेविकोल या फेवीक्विक को हटाने के लिए नेल पेंट रिमूवर एक बेस्ट विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप एक कॉटन को नेल नेल पेंट रिमूवर में अच्छे से भिगोकर ग्लू लगे स्थान पर लगभग 5-6 मिनट के रब करें। अगर ग्लू उंगलियों में लगी है तो उस हिस्से को नेल पेंट रिमूवर कुछ देर डुबोकर भी साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पानी की टंकी लीक कर रही है तो ऐसे करें फिक्स
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

खाना बनाने या फिर घर की सफाई में आपने कई बार बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया होगा। लेकिन आपको बता दें कि इसकी मदद से हाथों में लगे ग्लू को भी हटा सकते हैं। इसके लिए 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में पानी की कुछ बूंदों को डालकर एक लेप तैयार कर लें। अब इस लेप को ग्लू वाले स्थान पर लागाकर पुराने टूथब्रश से रगड़े। इससे स्किन से ग्लू के निशान आसानी से हट सकते हैं।
पेट्रोलियम जेली का उपयोग करें

स्किन के किसी भी हिस्से में लगे ग्लू हो हटाने के लिए पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ग्लू बहुत जल्दी ही नरम पड़ जाता है और आसानी से निकल जाता है। इसके लिए स्किन पर पेट्रोलियम जेली को लगकर लगभग 5-6 मिनट तक मसाज करें। जब स्किन से ग्लू की पपड़ी निकल जाए तो आप हाथों को धो लें। पेट्रोलियम जेली के अलावा आप लिप बाम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 5 चीजों पर लगे दाग हटाने के लिए करें टूथपेस्ट का इस्तेमाल
ग्लू हटाने के लिए इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
स्किन में लगे ग्लू को हटाने के लिए आप सिर्फ बेकिंग सोडा, नमक या नेल पेंट रिमूवर का ही नहीं बल्कि अन्य कई चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे-गुनगुने पानी में नींबू के रस को मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सिरके से भी स्किन से ग्लू को हटा सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@wikihow,mynordicrecipes)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।