Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:01 AM IST

लकड़ी की मेज पर लगे धब्बों की सफाई के लिए अपनाएं ये हैक्स

लकड़ी की मेज पर लगे धब्बों को निकालने के लिए अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान हैक्स की मदद से आप लकड़ी की मेज पर लगे धब्बों को निकाल सकती हैं। 
Updated:- 2024-05-15, 09:53 IST
image

लकड़ी की मेज काफी जल्दी गंदी हो जाती है। इस पर कभी कॉफी  का दाग लग जाता है, तो कभी पेन के दाग के कारण यह खराब दिखने लगता है। ऐसे में आपको नए मेज खरीदने की जरूरत नहीं है। आप चाहें  तो कुछ आसान हैक्स की मदद से लकड़ी की मेज पर लगे पुराने से पुराने धब्बों को मिनटों में निकाल सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने पुराने मेज पर लगे धब्बों को हटा सकती हैं।

पेट्रोलियम जेली से करें सफाई

लकड़ी की मेज की सफाई करने के लिए आप चाहें,  तो पेट्रोलियम जेली का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। सबसे पहले ध्यान रखें  कि पेट्रोलियम जेली को रात के समय ही मेज पर दाग वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें । सुबह आप एक ब्रश की मदद से मेज को रगड़ें। ध्यान रखें कि ज्यादा तेजी से नहीं रगड़ना है। ऐसे में लकड़ी की मेज पर लगा दाग मिनटों में निकल जाएगा।

लिक्विड सोप का करें इस्तेमाल

ekjfehdf

अगर आप मेज पर लगे जिद्दी दाग को निकालना चाहती हैं, तो आपको लिक्विड सोप की मदद लेनी होगी। इसकी  मदद से आप मेज पर लगे दाग को आसानी से निकाल सकती हैं। एक स्क्रबर पर लिक्विड सोप लगाएं और फिर इस स्क्रबर की मदद से पूरे लकड़ी की मेज की सफाई करें।

यह भी पढ़ें- घर पर पड़ी पुरानी लकड़ी से बनाएं ये चीजें

टूथपेस्ट से करें सफाई

लकड़ी की मेज की सफाई करने के लिए आप चाहें  तो टूथपेस्ट की मदद ले सकती हैं। आपको टूथपेस्ट को मेज पर दाग वाली जगह पर लगाना है। इसके बाद, कुछ देर ऐसे ही मेज को छोड़ दें। दाग निकल जाने के बाद आप गीले  कपड़े की मदद से मेज को पोछ  सकती हैं। टूथपेस्ट किसी भी दाग को मिनटों में निकाल सकता है।

यह भी पढ़ें- इन लग्जरी Wooden Dining Table डिजाइन से बढ़ेगी घर की शान-ओ-शौकत, ट्रेंडी ऑप्शन करें चेक

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।