घर पर पड़ी पुरानी लकड़ी से बनाएं ये चीजें

पुरानी लकड़ी को फेंकने की जगह आप चाहे तो कुछ खास तरीके से इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप भी जान लें...

 

reuse old wood

अगर आपके घर में भी पुरानी लकड़ी का टुकड़ा पड़ा हुआ है तो आप इसे फेंकने की जगह इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं। लकड़ी का सामान टिकाऊ होता है यह बाकी के सामान से ज्यादा लंबे समय तक चलता है। ऐसे में आपको लकड़ी के मदद से अपने लिए कुछ जरूरी चीजें बना सकती हैं।

चाबी रिंग

चाबी के लिए हमें चाबी रिंग की जरूरत होती हैं। ऐसे में इन दिनों ज्यादातर लोग लकड़ी के रिंग खरीदते हैं। हालांकि आप इसे चाहें तो खुद भी घर पर आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाना काफी ज्यादा आसान है। इसे बनाने के लिए आपको केवल लकड़ी को अपने पसंदीदा शेप में काटना होगा। फिर इसमें होल्डर लगाएं और इसे आप चाबी रिंग की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इस तरीके का चाबी रिंग बाजार से खरीदते हैं तो आपको 100 रुपये देने होगे। ऐसे में आप इसे खुद भी घर में बना सकती हैं।

पेन होल्डर

old glass reuse as pen holder

पेन होल्डर का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। ऐसे में आप भी चाहे तो घर में पड़ी पुरानी लकड़ी की मदद से अपने लिए आसानी से पेन होल्डर बना सकती है। इसके लिए आपको लड़की काटने के लिए बलैड खरीदना होगा। इसके बाद एक ही सेप के 4 लकड़ी काट लें। फिर इसे आप छोटी कील की मदद से जोड़ लें। ऐसे में आपका पेन होल्डर बनकर तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें-लकड़ी की पुरानी अलमारी दिखने लगी है खराब, इन टिप्स की मदद से लगेगी नए जैसी

लकड़ी के फ्रेम

आप चाहे तो अपने लिए लकड़ी का फ्रेम भी बना सकती हैं। घर को सजाने के लिए कई लोग फ्रेम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को सजाना चाहती हैं तो आप भी अपने लिए फ्रेम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। आप जिस भी शेप में फ्रेम बनाना चाहती हैं आपको लकड़ी को उस शेप में काट लेना चाहिए। फिर उसे छोटे वाली कील की मदद से फ्रेम का शेप देना है। आपका फोटो फ्रेम बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-शमी की लकड़ी का दीपक जलाने से क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP