ऑफिस जाना हो या फिर बच्चों को स्कूल भेजना हो। कपड़ों का हम खास ध्यान रखते हैं। अगर कपड़ों पर सिलवटें हो तो यह देखने में काफी ज्यादा खराब लगता है। ऐसे में कपड़ों से सिलवटे को निकालने के लिए आप चाहे तो कुछ आसान हैक्स की मदद ले सकती हैं। कई बार अच्छे से प्रेस करने के बाद भी कपड़ों में सिलवटें रह जाते हैं। इन सिलवटें को निकालने के लिए हम आपको कुछ आसान हैक्स बताने वाले है।
कपड़े सही तरीके से नहीं धोती हैं तो सूखने के बाद यह काफी खराब हो जाते हैं। जिसके बाद आप कपड़ो पर कितने अच्छे से भी क्यों ना प्रेस कर लें लेकिन कपड़ों से सिलवटे के दाग नहीं निकलते हैं। ऐसे में आपको कपड़ों को कम से कम 3 बार पानी से धोना चाहिए। इसके बाद आपको इसे सही तरीके से निचोड़ कर पानी निकालना चाहिए। पानी निकालने के बाद इसे छटकना जरूरी हैं। इससे सिलवटें निकल जाते हैं और कपड़े सूखने के बाद खराब नहीं लगते हैं।
अगर कपड़ा मोटा है तो इसे दो बार प्रेस करना चाहिए। पतले कपड़े तुरंत में प्रेस हो जाते हैं लेकिन मोटे कपड़े को प्रेस करने में काफी समय लगता है। ऐसे में अगर इसे सही तरीके से प्रेस ना किया जाए तो उसमें सिलवटें के दाग रह जाते है। सिलवटें को हटाने के लिए आपको थोड़ा कपड़ों पर पानी डालकर इसे प्रेस करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- जल्दी खराब हो जाती है कपड़ों की प्रेस, आजमाएं ये तरीके
कई लोग एक बार में कई सारे कपड़े प्रेस कर लेते हैं। बाद में उसे वह धीरे- धीरे करके पहनते हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको एक बार में एक ही कपड़े को प्रेस करना चाहिए। एक से ज्यादा कपड़े प्रेस करती हैं तो बाद में उसमें सिलवटें आ जाती हैं और यह देखने में अजीब लगता है।
इसे भी पढ़ें- इन हैक्स से आधा हो सकता है आपका कपड़े धोने का समय
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
यह विडियो भी देखें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।