फ्रिज से जुड़े ये हैक्स, बिजली के बिल को करेंगे कम

गर्मी का प्रकोप अप्रैल के महीने से ही देखने को मिलने लगा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जाता है कि आने वाले महीने में क्या स्थिति हो सकती है। ऐसे में खुद की केयर के साथ-साथ घर में मौजूद अप्लायंस की देखभाल करना भी जरूरी हो जाता है। बाहर से आने के बाद ठंडा पानी न मिले तो जान निकलने लगती है। हम सभी गर्मी के मौसम में फ्रिज के अंदर पानी रखने के साथ-साथ खाना भी रखते हैं। अधिक सामान होने के कारण फ्रिज के खराब होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। साथ ही बिजली बिल बढ़ने का भी खतरा रहता है। अगर आप बढ़े हुए बिजली बिल से बचना चाहती हैं,तो इन चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
फ्रिज को रखने वाली जगह का जरूर रखें ध्यान
फ्रिज की देखभाल के लिए यह जरूरी है कि आप उसे किस लोकेशन पर रख रही हैं। कृपया ध्यान दें कि कहीं आप फ्रिज को सूरज की रोशनी आने वाली जगह पर तो नहीं रख रही हैं। इसके अलावा ओवन, माइक्रोवेव, गैस स्टोव, कुकर के पास भी इसे रखने से बचें। अगर आप इन जगहों पर फ्रिज को रखते हैं तो फ्रिज तेजी से गर्म होगी और ठंडा करने के लिए कंप्रेसर को ज्यादा एनर्जी लगानी पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें-फ्रिज में न्यूजपेपर का बॉल बनाकर रखने से क्या होता है ?
ज्यादा सामान रखने से बचें
अपने फ्रिज में उसकी क्षमता से ज्यादा सामान बिल्कुल भी न रखें। अधिक सामान रखने से ठंडी हवा का सर्कुलेशन रुक जाता है। फ्रिज को ठंडा होने में काफी समय लगेगा, जिसकी वजह से अधिक समय और एनर्जी खर्च होगी। इसका असर आपको आपके बिजली बिल पर नजर आएगा।
फूड स्टोर करते समय रखें ध्यान
फ्रिज में गर्म खाना या कोई भी आइटम न रखें। अगर आप ऐसा करते हैं तो फ्रिज के अंदर का तापमान बढ़ने लगता है। हाई टेम्परेचर की वजह से फ्रिज के कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ेगा। इस वजह से बिजली की खपत ज्यादा होगी।
फ्रिज क्लीनिंग का रखें ध्यान
रेफ्रिजरेटर को समय-समय पर साफ करने से खराब गंध और फ्रिज में लगने वाले दाग से छुटकारा मिलता है। फ्रिज में लगे कॉइल फ्रिज को ठंडा करने का काम करते हैं। अगर वह कॉइल गंदगी से ढका होगा तो उसे रेफ्रिजरेटर को ठंडा करने में अधिक समय लगेगा। ऐसे में महीने में एक से दो बार फ्रिज को जरूर साफ करें।
इसे भी पढ़ें-फ्रिज की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।