घर की सजावट के लिए ऐसे इस्तेमाल करें कंकड़ और पत्थर

क्या आपने कभी अपने घर को छोटे-छोटे कंकड़ और पत्थर से सजाया है। अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में आपको कंकड और पत्थर से तैयार डेकोरेशन सामान के आइडिया देखने को मिलेंगे, जिसे आप आसानी से बना सकती हैं। 
How to use decorative pebbles

कंकड़ और पत्थर की मदद से बनाएं ह्यूमन फेस पेंटिंग

दीवार को सजाने के लिए हम सभी अलग-अलग प्रकार के फोटो-फ्रेम और पेटिंग खरीदकर लाते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं, तो बता दें कि आप इस बार दीवार को अपने हाथ से सजाएं। इसके लिए अलग-अलग साइज के कंकड़ और पत्थर लें। अब सबसे पहले वॉल के उस एरिया को सिलेक्ट करें जहां आप इस डिजाइन को बनाना चाहती है। अब उस जगह पर चॉक की मदद से डिजाइन करें। इसके अंदर अब आप पत्थर और कंकड़ को ग्लू की मदद से चिपकाएं।

प्लास्टिक टब में रखें पत्थर

how to use pebbles for decoration

सिटिंग एरिया में रखी टेबल को सजाने के लिए हम यूनिक और नए डिजाइन के शोपीस खरीद कर लाते हैं। अगर टेबल पर रखने वाला शोपीस पुराना हो गया है, तो आप पत्थर से डेकोरेशन शोपीस बना सकती है। इसके लिए सबसे पहले बड़े और छोटे आकार की पत्थर लें। इसके बाद इन पत्थर को प्लास्टिक के छोटे टब को ब्राउन कलर से रंग दें। अब इसके बीच में पत्थर और बीच-बीच में फूल रखकर सजा दें।

पत्थर से बनाएं वॉल पेंटिंग

How to make an easy and unique DIY Pebble Bowl

पत्थर और कंकड़ को ओवल शेप में पेस्ट कर पेंटिंग बना सकती हैं। इसके लिए सबसे सफेद रंग के छोटे पत्थर लें। साथ ही बालू और मौरंग में निकलने वाले पत्थर को सेलेक्ट करें। इसके बाद अब इन्हें ग्लू की मदद से एक-एक करके चिपकाते हुए डिजाइन करें। आप चाहें तो इसे कांच की टेबल पर भी बना सकती हैं।

Photo Frame को करें पत्थर से डेकोरेट

How to make an easy and unique DIY Pebble

अगर आपके पास कोई पुराना फोटो फ्रेम पड़ा है, तो आप इसे पत्थर की मदद से सजा सकती हैं। इसके अलावा आप छोटे-छोटे पत्थर को चिपकाएं और डेकोरेट करें।

गमले की करें सजावट

घर में लगे गमले को सजाने के लिए आप छोटे कंकड़ और पत्थर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इन पत्थरों को गमलों में डालें। इससे पौधों को दूर ही सुंदर और आकर्षक लगते हैं।

इसे भी पढ़ें-घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए बनाएं ये कांच के डेकोरेशन आइटम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP