दिवाली पर पटाखों के शोर और धुएं से डॉगी को कैसे बचाएं? जानिए पेट्स को सेफ रखने के टिप्स

दीपावली पर पटाखों का शोर और तेज रोशनी आपके पेट्स को परेशान कर देती है। कैसे आप उन्हें डर और घबराहट से बचा सकती हैं, जानिए यहां।
Updated:- 2026-10-26, 18:14 IST
how to protect dogs from firecrackers noise
Sakhi

दिवाली और त्योहारों के मौसम में जहां चारों तरफ खुशियां और रौनक होती हैं, वहीं पेट्स यानी डॉगी के लिए यह समय थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। पटाखों का तेज धुआं, कान फोड़ने वाला शोर और चमचमाती रोशनी से बेचारे बेजुबान काफी डर जाते हैं और बीमार तक पड़ जाते हैं।  

ऐसे में त्योहार की भागदौड़ के बीच हमें अपने डॉगी का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर हम छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो त्योहार की मस्ती के साथ-साथ अपने पेट्स को भी सेफ और स्ट्रेस-फ्री रख सकती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ आसान और काम के टिप्स दे रहे हैं।

how to protect dogs from firecrackers noise (1)

image credit- ai

दि‍वाली पटाखों के शोर के बीच पेट डॉग्‍स को स्‍ट्रेस फ्री कैसे रखें?

अगर आपके घर में भी पेट्स हैं तो उन्‍हें द‍िवाली पर पटाखों के शोर से बचाने के ल‍िए ये ट‍िप्स फॉलाे कर सकती हैं। जैसे- 

  • द‍िवाली पर पटाखों से निकलने वाले धुएं, शोर और तेज रोशनी की वजह से अकसर डॉगी बीमार हो जाते हैं। इसलिए, घर के जिस हिस्से में वे रहते हों, वहां न तो तेज रोशनी करें और न ही पटाखे चलाएं।
  • आस-पास से आने वाले शोर की वजह से पेट्स को परेशानी महसूस हो रही हो तो उन्हें किसी ऐसी जगह शिफ्ट कर दें, जहां कम खिड़कियां हों। वहां उनके पास पानी, खाने की चीजें और उनके खिलौने जरूर रखें। 
  • पेट्स का ध्यान भटकाने के लिए टेलीविजन या रेडियो पर म्यूजिक चला दें। इसके बाद भी वे परेशानी महसूस करें तो उन्हें डॉग ईयर मफ पहनाएं।
  • त्योहार पर परिवार में सबकी व्यस्तता की वजह से डॉगी नर्वस महसूस करते हैं। इससे उन्हें उबारने के लिए बीच-बीच में समय निकालकर थोड़ा पुचकारते रहें। संभव हो तो उनके साथ खेलें या आसपास घुमा लाएं।
  • दिन में उन्हें सोने न दें, इससे दिनभर की थकान की वजह से रात को शोर-शराबे के तनाव के बावजूद वे सो जाएंगे।
  • फर्स्ट एड बॉक्स तैयार रखें, ताकि उन्हें कोई तकलीफ होने पर तुरंत उपचार किया जा सके।
  • अकसर त्योहार वाले दिन घबराहट की वजह से वे घर से बाहर भाग जाते हैं। उन्हें खोजना मुश्किल न हो, इसके लिए अपना नाम-पता लिखा डॉग बेल्ट उन्हें जरूर पहनाएं।

how to protect dogs from firecrackers noise (2)

image credit- ai

यह भी पढ़ें- Animal Eyes Interesting Facts: रात के अंधेरे में क्यों चमकती हैं जानवरों की आंखें?

इन बातों का रखें ध्‍यान

अगर आप चाहती हैं क‍ि आपके पेट्स सेफ रहें तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • शाम को कहीं घूमने जाते समय उनके पास किसी अजनबी को न छोड़ें, क्योंकि कुछ लोग जानबूझ कर पेट्स को परेशान करते हैं।
  • डॉगी जमीन पर पड़ी चीजें खाने की कोशिश करते हैं, इसलिए इकोफ्रेंडली डेकोरेशन करें। घर के जिस हिस्से में रंगोली बनाई हो, वहां उन्हें न जाने दें।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी है पालतू जानवरों को पालने का शौक? जानें किन एनिमल्स के लिए लाइसेंस है जरूरी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।