गंदे और बिखरे बाथरूम को आर्गेनाइज करेगा पुराना कांच का जार, जानिए कैसे

अगर आपका बाथरूम हमेशा ही बिखरा व गंदा नजर आता है और बजट फ्रेंडली तरीके से इसे आर्गेनाइज करना चाहती हैं तो ऐसे में आप पुराने कांच के जार की मदद लें। 
image

बाथरूम एक ऐसी जगह है, जिसे आर्गेनाइज करने पर बहुत लोगों का ध्यान नहीं जाता है। जिसकी वजह से अक्सर बाथरूम बिखरा हुआ नजर आता है। जब बाथरूम बिखरा और गंदा दिखता है तो दिन की शुरुआत में ही हमारा मूड खराब हो जाता है। जरूरी नहीं है कि बाथरूम को आर्गेनाइज करने के लिए पैसे खर्च करके मार्केट से आर्गेनाइजर ही खरीदकर लाया जाए। आप चाहें तो इसके लिए कुछ पुरानी आइटम्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। मसलन, आपके घर में कांच के पुराने जार अवश्य होंगे। ये जार अक्सर किसी ना किसी फूड आइटम की पैकिंग में मिल जाते हैं।

यह देखने में आता है कि लोग फूड आइटम खत्म होने के बाद इन्हें यूं ही रख देते हैं या फिर दोबारा किसी फूड इंग्रीडिएंट को रिफिल कर लेते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो इनकी मदद से अपने बाथरूम को भी आर्गेनाइज कर सकती हैं। यह बाथरूम को आर्गेनाइज करने का एक बजट फ्रेंडली और ईको-फ्रेंडली तरीका है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप बाथरूम को आर्गेनाइज करने के लिए आप पुराने कांच के जार को किन-किन तरीकों से काम में ला सकती हैं-

बनाएं टूथब्रश होल्डर

Toothbrush holder

अगर आपके पास कांच का पुराना जार है तो आप उस बतौर टूथब्रश होल्डर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही साथ, इसमें टूथपेस्ट को भी जरूर रखें। अपने बाथरूम को आर्गेनाइज करने के साथ-साथ इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए आप जार के चारों ओर एक कलरफुल रिबन बांधें या फिर ब्रश टाइम का खूबसूरत लेबल चिपकाएं।

बनाएं हेयर एक्सेसरीज़ आर्गेनाइजर

अक्सर हम सभी बाथरूम में ही रेडी होना पसंद करती हैं। ऐसे में हेयर एक्सेसरीज बाथरूम में इधर-उधर बिखरी रहती है। इसे आर्गेनाइज करने के लिए आप कांच के जार का इस्तेमाल करें। आप बालों के लिए टाई, बॉबी पिन और क्लिप रखने के लिए जार का इस्तेमाल करें।

करें क्यू-टिप स्टोर

अमूमन हम अपने बाथरूम में कॉटन बॉल या क्यू-टिप को जरूर रखते हैं। लेकिन उसे आकर्षक और आर्गेनाइज्ड तरीके से रखने के लिए आप इसे कांच के जार में रखें। आप इसे सिंक के पास या शेल्फ पर रख सकती हैं। इससे आपका बाथरूम एकदम आर्गेनाइज्ड नजर आएगा।

बनाएं मेकअप ब्रश होल्डर

Makeup brush holder

कांच के पुराने जार को बतौर मेकअप ब्रश होल्डर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह अलग-अलग मेकअप ब्रश को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखने का एक आसान तरीका है। बस आप अपने मेकअप ब्रश को जार में सीधा रखें। आप इसे ऐसे ही रख सकती हैं या फिर ब्रश को स्टेबल रखने के लिए नीचे सजावटी कंकड़, कॉफ़ी बीन्स या रेत भरें।

इसे भी पढ़ें: सफेद से पीला हो गया है वॉश बेसिन? आलू के इस हैक से करें क्लीन...मिनटों में हो सकता है चकाचक

बाथरूम शेल्फ को करें आर्गेनाइज

Bathroom shelf organizer

कांच का पुराना जार आपकी बाथरूम शेल्फ को भी आसानी से आर्गेनाइज कर सकता है। बस आप कांच के जार में लूफा, स्पॉन्ज या रोल किए हुए वॉशक्लॉथ जैसी चीजें रखें। इससे आपके बाथरूम का अतिरिक्त सामान भी आर्गेनाइज्ड रहता है। साथ ही साथ, यह उतना ही डेकोरेटिव भी लगता है।

इसे भी पढ़ें: बाथरूम की चिकनी टाइल्स को साफ करने में मदद करेगा नींबू का यह हैक, घंटों का काम मिनटों में होगा आसान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP