मोमबत्ती को पिघलाकर 2 मिनट में बनेंगे रंग-बिरंगे फूल, आसान है तरीका

How To Make Flowers From Candles: अक्सर त्योहारों या जन्मदिन के बाद हमारे घरों में आधी जली हुई या बेकार मोमबत्तियां बच जाती हैं, जिन्हें हम कबाड़ समझकर फेंक देते है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन बची हुई मोमबत्तियों को पिघलाकर आप सिर्फ 2 मिनट में बेहद खूबसूरत और रंग-बिरंगे फूल बना सकती हैं? यकीनन यह पढ़ने के बाद आप सोच में पड़ गई होंगी कि भला मोमबत्ती की मदद से फूल कैसे बना सकते हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह सच है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। नीचे लेख में जानें इसे बनाने का तरीका-
मोमबत्ती से फूल बनाने के लिए जरूरी चीजें

- ठंडा पानी
- मोमबत्ती के टुकड़े
- लकड़ी की डाल
- टिशू पेपर
- कांच का जार
इसे भी पढ़ें- DIY Empty Sack: चावल और आटे के खाली पड़े झोले से लगाएं ये 5 कमाल के जुगाड़
मोमबत्ती से फूल बनाने का तरीका

- सबसे पहले घर में बची हुई पुरानी या सफेद मोमबत्तियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- इसके बाद इसके धागे निकाल लें।
- अब इन टुकड़ों को स्टील की कटोरी में डालकर गैस पर धीमी आंच पर पिघलाएं।
- रंग-बिरंगे फूल बनाने के लिए अपने मनपसंद रंग के क्रेयॉन्स के छोटे टुकड़े तोड़कर डाल दें।
- रंग मोम में पूरी तरह से मिल जाएगा।
- इसके बाद गैस बंद कर दें।
- फिर पिघले हुए गर्म मोम को थोड़ा सा ठंडा होने दें।
- इतनी देर में एक बड़े कटोरे में बर्फ का पानी लें।
- अब अपनी उंगलियों की पोरों को पहले इस ठंडे पानी में डुबोएं।
- इसके बाद तुरंत उंगलियों को पिघले हुए गर्म मोम में एक सेकंड के लिए डालें।
- फिर इसे लकड़ी की डाल के किनारे पर लगाएं।
- कुछ देर में मोम की पतली परत जम जाएगी, जिसे आप धीरे से खींचकर बाहर निकाल लें।
- मोम का टुकड़ा बिल्कुल फूल की पंखुड़ी जैसा दिखेगा।
इसे भी पढ़ें- चटके हुए Beer Glass को डस्टबिन में डालने की बजाय, इन स्मार्ट ट्रिक्स से करें इस्तेमाल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।