मकड़ियों से पाना चाहती हैं छुटकारा तो इस तरह बनाएं स्प्रे  

आप छिपकली और कॉकरोच को तो घरेलू उपायों से भगा सकती हैं, लेकिन मकड़ी और उसके जाल के लिए क्या करें? चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे मकड़ियों को भगाने के लिए स्प्रे बना सकती हैं। 
Updated:- 2023-05-30, 11:20 IST
image

घर के किसी खाली पड़े कोने में आपने अक्सर मकड़ियों को और उनके जालों को लटकते देखा होगा। अब बार-बार इन्हें साफ करने में मुसीबत भी आती है और इन्हें साफ करने में डर भी लगता है। चलिए आपको बताते हैं कि मकड़ियों को घर से भगाने के लिए आप कैसे स्प्रे बना सकती हैं। 

नींबू के छिलकों से बनाएं स्प्रे 

नींबू के छिलके को भी मकड़ी भगाने के लिए यूज किया जा सकता है। आपको नींबू के छिलकों को एक स्प्रे बोतल में करना होगा और फिर दो से तीन बूंद नींबू का रस डालना होगा। फिर इसमें 1 कप पानी डालें और अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद घर की उन सभी जगह पर छिड़क दें जहां पर मकड़ियों के जाले बने हुए हों या फिर मकड़ियां हो। जहां पर भी आप यह स्प्रे करेंगी वहां पर दोबारा मकड़ियां आपको नजर नहीं आएंगी। 

इसे भी पढ़ेंःदीमक से छुटकारा पाने के लिए जरूर अपनाएं ये हैक्स और टिप्स

सफेद सिरके से बनाएं स्प्रे

spider repellent spray

घरों के किचन में अक्सर सफेद सिरका होता है। ऐसे में अगर आप भी मकड़ी के जालों से परेशान हैं तो आप सफेद सिरके को एक स्प्रे की बोतल में कर लें फिर उसे उन सभी जगहों पर छिड़क दें जहां पर मकड़ियों के जाले लगे हुए हों। (इन उपायों को आजमाने से किचन में नहीं होंगे कॉकरोच)

ब्लीच से बनाएं स्प्रे 

ब्लीच की गंध बहुत तेज होती है और कीड़े-मकोड़ों को भगाने के लिए इसका इस्तेमाल करना एक प्रभावी और सस्ता तरीका होता है। ब्लीच की गंध से मकड़ियां तुरंत भाग जाती हैं। आपको बस इतना करना है कि एक स्प्रे बोतल में 1 कप पानी और 1 कप ब्लीच को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अपने चेहरे पर मास्क लगाएं और फिर दस्ताने पहन लें। इसके बाद जिस दीवार या कोने में मकड़ी का जाला है वहां अच्छी तरह से स्प्रे करें। इस तकनीक से मकड़ी के अंडे भी नष्ट हो जाते हैं और मकड़ियां उस जगह से भाग जाती हैं।

इसे भी पढ़ेंःछिपकली को घर से भगाने के लिए अपनाएं ये उपाय

नीलगिरी और पुदीने का स्प्रे

घर से मकड़ी के जालों को हटाने के लिए और मकड़ियों को दूर भगाने के लिए नीलगिरी का तेल आप यूज कर सकती हैं। नीलगिरी के तेल की 10 से 15 बूंद आपको स्प्रे बोतल में डालनी होगी और फिर इसमें पुदीने के पत्तों को पीसकर डालना होगा। फिर इसे घर के हर कोने में स्प्रे कर दें। 

इन स्प्रे की मदद से आप मकड़ियों को घर से भगा सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।