Night Jasmine के फूल से चंद मिनटों में बना सकते हैं खुशबूदार साबुन, जानिए कैसे

साबुन एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल हम और आप हर रोज करते हैं। नहाने से लेकर मुंह-हाथ साफ करने तक हर रोज इस्तेमाल करते हैं। ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें चुनिंदा साबुन ही पसंद होता है।
गुलाब जल युक्त साबुन, नीम युक्त साबुन या फिर मिंट युक्त साबुन का इस्तेमाल करना ही पसंद करते हैं। इसके अलावा कई लोग फूल से तैयार साबुन का ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
अगर आप नाइट जैस्मिन का फूल पसंद करते हैं और उससे तैयार साबुन का इस्तेमाल भी करते हैं तो फिर आपको अब मार्केट में साबुन खरीदने के लिए नहीं जाना है।
जी हां, इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स एंड ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से नाइट जैस्मिन के फूल (रात की रानी का फूल) से साबुन बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
नाइट जैस्मिन के फूल से साबुन बनाने के लिए सामग्री

- नाइट जैस्मिन के फूल/रात की रानी के फूल-4 कप
- एलोवेरा जेल-2 कप
- हल्दी पाउडर-1 चम्मच
- गुलाब जल-1 चम्मच
- पसंदीदा ऑयल-1/2 चम्मच
- सिलिकॉन मोल्ड
- सोप बसे
इसे भी पढ़ें: सिर्फ नहाने के लिए नहीं बल्कि इन कामों में भी कर सकते हैं साबुन का इस्तेमाल, जानिए कैसे
नाइट जैस्मिन के फूलों से साबुन बनाने का तरीका

- नाइट जैस्मिन के फूल से साबुन बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले रात की रानी के फूलों को अच्छे से साफ कर लें।
- अब फूलों को मिक्सर में डालें। इसके बाद इसमें 1/2 कप पानी को डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद एक पैन को गर्म करें। पैन गर्म होने के बाद उसमें सिलिकॉन मोल्ड, हल्दी, फूल का पेस्ट और एलोवेरा जेल को डालकर कुछ देर गर्म कर लें।
- लगभग 5 मिनट गर्म करने के बाद गैस को बंद कर दें। अब इसमें गुलाब जल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- गुलाब जल मिक्स करने के बाद पसंदीदा ऑयल को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और सोप बेस में डालकर बराबर कर लें।
- अब सोप बेस को डीप फ्रीजर में रखकर लगभग 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें।
- 5 घंटे के बाद आप नहाने या फिर मुंह-हाथ साफ करने के लिए इस साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नाइट जैस्मिन साबुन के फायदे

- घर पर तैयार यह साबुन नेचुरल भी होता है और कई रूप से फायदेमंद भी होता है। जैसे-
- साबुन में इस्तेमाल होने वाला एलोवेरा जेल स्किन को कई तरह से सुरक्षित रखने का काम करता है। (गेंदे के फूल से बनाएं साबुन)
- साबुन में इस्तेमाल होने वाला हल्दी सर्दी आदि मौसम में होने वाले दाग-खुजली आदि की समस्या से दूर रखने में हेल्प कर सकते हैं।
- इसके अलावा गुलाब चेहरे को फ्रेश या तरोताजा रखने के लिए बेस्ट होता है।
इसे भी पढ़ें: बाजार से साबुन क्यों लाना, घर पर बनाएं इसे कुछ इस तरह
इन बातों का भी रखें ध्यान
- साबुन बनाते समय पैन में मिश्रण को अधिक समय तक गर्म न करें।
- जैस्मिन के फूलों को हमेशा साफ करके ही इस्तेमाल साबुन बनाने के लिए इस्तेमाल करें।
- आप चाहें तो साबुन बनाते समय नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नोट: अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो इस साबुन का इस्तेमाल करने से पहले किसी डॉक्टर से ज़रूर सलाह लीजिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।