घर पर इन तरीकों से बनाएं रंगोली के रंग

दिवाली के दिन हर घर में रंगोली बनाई जाती है। अलग-अलग रंगों से बनी रंगोलियां देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं। रंगोली से घर को सजाना बहुत शुभ माना जाता है, इस कारण हिंदू धर्म में ऐसे कई त्योहार हैं जिनपर घर की महिलाएं अपने हाथों से घर में रंगोली को सजाती हैं।
दिवाली के मौके पर बाजार में रंगोली सजाने के लिए कई तरह के रंग मिलते हैं, जो बहुत मंहगे होते हैं। आप चाहें तो रंगोली के ये रंग घर पर बड़ी आसानी से बनाए जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं तरीकों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप घर पर रखी चीजों के साथ रंगोली के लिए रंग बना सकती हैं।
चावल की मदद से बनाएं रंग -

चावल हम सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है, इसकी मदद से आप रंगोली के कलर बना सकते हैं। बहुत कम सामानों में ही चावल के दानों की रंगोली बनाइ जा सकती है।
सामग्री-
- चावल- 1 कप
- फूड कलर - 2 चम्मच
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले किसी बर्तन में एक कप चावल लें।
- चावल को मिक्सी की मदद से पीस लें और पीसकर किसी बर्तन में रख दें।
- मन चाहा कलर पाने के लिए फूड कलर को चावल में डालें।
- मिक्सी की मदद से चावल और फूड कलर को अच्छे से मिक्स कर लें।
- इन आसान स्टेप्स के साथ आप अपना मनचाहा कलर बना सकते हैं।
टिप्स-
- पीला रंग बनाने के लिए चावल में हल्दी डालकर मिक्स कर लें आपकी रंगोली(ट्राई करें ये रंगोली डिजाइन गेट पर सजाने के लिए) के लिए पीला रंग तैयार हो जाएगा।
- बाकी और रंगों के लिए आप फूड कलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - घर पर इस तरह बनाएं तुलसी की माला
बालू की मदद से बनाएं रंग-

बालू या रेत आपको कहीं भी आसानी से मिल सकती है। ऐसे में आप रेत की मदद से बड़ी आसानी से रंग बना सकते हैं, बालू की चमक के कारण आपके रंग भी चमकीले नजर आते हैं।
सामग्री-
बालू - 3 कटोरी
रंग (अपने हिसाब से)
पानी- 1 कटोरी
इसे भी पढ़ें - धनतेरस पर किस धातु के बर्तन खरीदने से मिलता है क्या फल, पंडित जी से जानें
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बालू लें और उसे छलनी की मदद से अच्छे से चाल लें। ऐसा करने से जितने भी मोटे कंकड़ होते हैं वो आसानी से निकल जाते हैं।
- इसके बाद रंगों की संख्या के हिसाब से छोटी-छोटी कटोरियों में बालू को बाट लें।
- बालू को कलर करने के लिए आप होली के बचे रंगो का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपको किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाएंगे।
- अगर रंग ना हो तो आप फूड कलर की भी मदद ले सकते हैं। इसके बाद फूड कलर को बालू में मिला लें और पानी की मदद से अच्छे से मिक्स कर लें।
- कलर मिक्स हो जाने के बाद एक दिन के लिए बालू को धूप में सुखा दें, ऐसा करने से रंगोली का रंग खिला-खिला हो जाता है।
इन स्टेप्स के साथ आप बालू से रंगोली के रंग बना सकते हैं।
नमक की मदद से बनाएं रंग-

हमें नमक(इन 10 तरीकों के नमक का कर सकते हैं खाने में इस्तेमाल) भी बड़ी आसानी सा घर पर मिल जाता है। इस कारण आप नमक की मदद से भी बड़ी आसानी से रंगोली के कलर बना सकते हैं।
सामग्री-
नमक- 2 कटोरी
फूड कलर- 2 से 3 चम्मच (रंग अपने हिसाब से)
बनाने का तरीका -
- रंगोली कलर बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी नमक लें।
- नमक को किसी भी मनचाहे रंग के साथ मिला दें।
- इसके लिए आप घर पर आसानी से मिलने वाले रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीले रंग के लिए नील और लाल के लिए रोली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
तो इन सिंपल स्टेप्स के साथ आप नमक से बना रंगोली कलर तैयार हो जाता है।
नोट - नमक का इस्तेमाल ध्यान से करें यह आपकी स्कित को हार्म भी कर सकता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से एलर्जी या चोट का खतरा रहता है।
हमारा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आए तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे क्रिएटिव तरीकों के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- pintrest, google searches and freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।