हल्दी की मदद से बनाएं केमिकल फ्री कुमकुम, पूजा से लेकर तिलक लगाने में आएगा काम

त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। सावन में पूजा-पाठ की तैयारियां भी देखने को मिल रही है। लोग मंदिर जाकर भगवान को दीया-बाती और कुमकुम लगाते हैं। साथ ही रक्षाबंधन, भाई दूज, दीपावली में तिलक लगाने के लिए कुमकुम की डिमांड काफी बढ़ जाती है। भाई के माथे पर तिलक लगाने के लिए कुमकुम का उपयोग किया जाता है। बाजार में मिलने वाला कुमकुम में कई बार केमिकल की मात्रा अधिक होने के कारण इसका नुकसान देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप घर पर केमिकल फ्री कुमकुम बनाने का विचार कर रही हैं, तो इस आर्टिकल में आज हम आपको कुमकुम बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। घर में तैयार कुमकुम का रंग और महक बाजार में मिलने वाले कुमकुम से भी बेहतर होगा। चलिए जानते हैं बनाने का तरीका।
नेचुरल कुमकुम बनाने के लिए जरूरी सामान
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं रोज़ाना इस्तेमाल किया जाने वाला कुमकुम कैसे बनता है?
- हल्दी पाउडर – 2 चम्मच (आप इसे कम ज्यादा कर सकती हैं)
- बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
- थोड़ा सा नींबू का रस
- चूना पाउडर- आधा चम्मच
- घी- 2 चम्मच
- गुलाब जल – छिड़कने के लिए
कुमकुम बनाने का तरीका
घर पर नेचुरल और केमिकल फ्री कुमकुम बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को एकत्र करें। अब सबसे पहले मिक्सी जार में हल्दी पाउडर डालें। आप कुमकुम बनाने की मात्रा के हिसाब से इसे कम या ज्यादा कर सकती हैं। अब जार में एक-एक करके सभी चीजों जैसे बेकिंग सोडा, नींबू रस, घी, चूना पाउडर डालें। इसके बाद गुलाब जल की कुछ बूंदें डालकर मिक्सी में अच्छी चलाएं। इस तरह से आप घर पर शुद्ध और लाल रंग का कुमकुम तैयार कर सकती हैं।
कुमकुम को इस तरह से करें स्टोर
कुमकुम को लंबे समय तक स्टोर करके रखने के लिए एयर टाइट कंटेनर का यूज करें। आपको जब भी जरूरत पड़े इस होममेड हर्बल कुमकुम को निकालकर पूजा से लेकर तिलक लगाने के लिए उपयोग में ला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- भगवान शिव के पूजन में न चढ़ाएं कुमकुम, जानें इसके पीछे की वजहें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।