How to Reuse Old Mobile Cover:फोन के गंदे कवर का आप क्या करते हैं? कुछ लोग कवर को धोते हैं तो कुछ बेकार समझकर फेंक देते हैं। अब सोचने वाली बात यह है कि क्या धोने से कवर साफ हो जाता है? आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप अपने पुराने कवर को दोबारा अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर पाएंगे।
पुराने कवर को नया कैसे बनाएं?
पुराने कवर को नया बनाने की सबसे आसान ट्रिक है कि आप उसे धो लें। बहुत से कवर साफ नहीं होते, लेकिन अगर निशान हल्के हैं तो आप उन्हें बेकिंग सोडा और सिरका को मिलाकर तैयार हुए घोल से साफ कर सकते हैं।
पुराने कवर को डेकोरेट कैसे करें?
पुराने और गंदे कवर को अगर आप डेकोरेट करेंगे, तो आपका कवर भी इस्तेमाल हो जाएगा और आपको खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। आपको बस पेपर लेना है और कवर के आकार जितना काटना है। अब इसे आप अपनी मनपसंद आकृतियों से सजाएं। (इन तरीकों से बनाएं अपने लिए स्टाइलिश फोन कवर)
पुराने कवर को कपड़े की मदद से नया बनाएं
आप पुराने कवर को कपड़े की मदद सके भी नया बना सकते हैं। ज्वेलरी बॉक्स में से निकलने वाले कपड़े को आप फोन के कवर के आकार जितना काट लें और फिर उसे घर में मौजूद स्टोन और बटन से सजाएं। इस ट्रिक से आप खूबसूरत कवर बना सकते हैं।
पुराने कवर को टेप की मदद से नया कैसे बनाएं?
इन सभी टिप्स के अलावा आप पुराने कवर को रंग बिरंगी टेप की मदद से भी नया बना सकते हैं। मार्केट में रंग बिरंगी टेप आपको 10-20 रुपये की मिल जाएगी। इस टेप को कवर पर लगा दें। ऐसा करने से कवर पर लगे गंदे निशान छुप जाएंगे।
इसे भी पढ़ेंःशैम्पू की खाली बोतल को फेंके नहीं, ऐसे करें इस्तेमाल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों