Gardening Tips: गर्मियों में पौधों को सूखने से बचाएगा नारियल का छिलका, जानें कैसे तैयार करें Homemade Natural Compost

गर्मी का पारा जैसे-जैसे चढ़ना शुरू होगा। वैसे ही पौधों को सूखने से बचाना सबसे ज्यादा मुश्किल होता जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी के मौसम में पौधे झुलस जाते हैं। इसके बाद कितना भी पानी डालों वो सही नहीं होते हैं। ऐसे में आप नारियल का छिलका (Coconut Husk) नेचुरल कंपोस्ट के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। पौधौं के लिए ये चीज नेचुरल के साथ-साथ काफी अच्छी है। अक्सर नारियल पूजा के लिए लाया जाता है। ऐसे में आप इसके छिलकों को कूड़े में फेंकन की बजाए। इन्हें संभालकर रखें। और इसका इस्तेमाल कंपोस्ट बनाने में करें। आइए बताते हैं किस तहर कर सकती हैं आप इसे तैयार?
नारियल का छिलका पौधों के लिए क्यों होता है अच्छा?
नारियल के रेशों में पानी को सोखने की क्षमता सबसे ज्यादा होती है। यह अपने वजन से 10 गुना ज्यादा पानी सोख सकता है। जब आप इसे मिट्टी में मिलाते हैं या ऊपर से बिछाते हैं, तो यह धीरे-धीरे नमी छोड़ता रहता है, जिससे पौधों की जड़ें ठंडी रहती हैं और मिट्टी में नमी बरकरार रहती है। इसलिए इसका इस्तेमाल खाद के लिए किया जा सकता है। साथ ही आप इसका इस्तेमाल करेंगी, तो आपको बाजार से खाद लाने क जरूरत नहीं पड़ेगी।

घर पर खाद कैसे करें तैयार?
नारियल के छिलके से खाद तैयार करना बेहद आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले नारियल के सूखे छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या उनके रेशों को अलग कर लें। आप जितने छोटे टुकड़े करेंगे, यह उतनी ही जल्दी मिट्टी में मिलकर खाद का रूप लेगा।
- इन टुकड़ों को एक बाल्टी पानी में रात भर के लिए भिगो दें। इससे छिलकों में मौजूद नमक निकल जाता है और रेशे नरम हो जाते हैं। अगले दिन इन्हें छानकर साफ पानी से एक बार और धो लें।
- भीगे हुए रेशों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें। सूखने के बाद आप इन्हें कैंची से बारीक काट सकते हैं या मिक्सी में पीसकर पाउडर बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सुख-शांति का पौधा गमले में ऐसे लगाएं, कम देखभाल में भी रहेगा हरा; हरियाली के साथ घर में बनी रहेगी खुशहाली
गर्मियों में पौधों में नारियल के छिलके को कैसे करें इस्तेमाल?
- जब आप नया पौधा लगा रहे हों, तो सामान्य मिट्टी में 30% नारियल का बुरादा मिला दें। यह मिट्टी को सख्त होने से रोकता है और जड़ों को फैलने में मदद करता है।
- अगर पौधे पहले से लगे हुए हैं, तो गमले की ऊपरी मिट्टी पर नारियल के छिलकों की एक मोटी परत बिछा दें। इसे मल्चिंग कहते हैं। यह सीधी धूप को मिट्टी तक पहुंचने से रोकता है।
इसे भी पढ़ें: Plant Pruning Best Time: फरवरी का महीना किन पौधों की प्रूनिंग के लिए सही समय है? माली से जानें
बाजार से महंगी खाद खरीदने की जगह, इस गर्मी अपने किचन वेस्ट का सही इस्तेमाल करें। नारियल का छिलका न केवल आपके पौधों को मरने से बचाएगा, बल्कि आपके बगीचे को हरा-भरा और स्वस्थ भी रखेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik/ Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।