Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:01 AM IST

Money Plant Care Tips: मनी प्लांट को लंबा और घना बनाने के लिए फॉलो करें ये ट्रिक्स

Money Plant Care Tips: अगर आप मनी प्लांट को लंबा और घना बनाने के लिए कई तरीके फॉलो कर चुकी हैं, पर फिर भी मनी प्लांट की ग्रोथ नहीं हो रही, तो ये टिप्स फॉलो जरूर करें। 
Updated:- 2023-05-19, 11:24 IST
image

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को घर के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन कई बार सही से केयर करने के बाद भी मनी प्लांट में ग्रोथ नहीं होती है। ऐसे में कुछ आसान तरीके अपनाकर आप मनी प्लांट की ग्रोथ में तेजी लाने के साथ-साथ उसे घना बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में। 

1)प्रूनिंग करें 

tips to make money plant bushy and longer

मनी प्लांट को घना करने के लिए प्रूनिंग करना सबसे अच्छा माना जाता है। गमले या गार्डन की मिट्टी में लगे मनी प्लांट की जो पत्तियां या शाखाएं सूख चुकी हैं या खराब हो चुकी हैं, उन्हें प्रूनर की मदद से हटा दें। शाखाओं को ऊपरी भाग से काटना चाहिए और उन कटिंग्स का इस्तेमाल आप नया प्लांट उगाने में कर सकती हैं। ध्यान रखें कि प्रूनिंग करते समय नोड को ना काटें।अगर आप नोड को काट देंगी, तो नई पत्तियां नहीं निकल पाएंगी। प्रूनिंग करने से मनी प्लांट जल्दी घना होता है।  (गर्मी में इस तरह करें पौधों की देखभाल)

2)खाद का उपयोग करें 

वैसे तो मनी प्लांट को किसी खास खाद की आवश्यकता नहीं होती है, पर अगर आप मनी प्लांट के गमले की मिट्टी में गोबर खाद को मिलाएंगी, तो इससे पौधे की अच्छी ग्रोथ होती है। इसके अलावा, आप सीवीड का उपयोग भी कर सकती हैं। सीवीड को एक लीटर पानी में घोलकर रख लें और फिर मनी प्लांट की मिट्टी में डाल दें। इससे मनी प्लांट की ग्रोथ में तेजी आ जाती है। मनी प्लांट में केमिकल फर्टिलाइजर का उपयोग नहीं करना चाहिए। 

 इसे भी पढ़ें- अपने इंडोर प्लांट्स का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होंगे आपके पौधे खराब

3)ग्रोथ के लिए करें ये काम 

मनी प्लांट की मिट्टी में थोड़ी-सी हल्दी डाल दें और उसे मिट्टी के साथ मिक्स कर दें। इससे पौधे में फंगस लगने की संभावना भी कम हो जाती है और ग्रोथ अच्छी होती है। इसके अलावा, आपको कोकोपिट भी मनी प्लांट की मिट्टी में मिक्स करना चाहिए। साथ ही, बेहतर ग्रोथ के लिए मिट्टी में समय-समय पर एप्सम सॉल्ट मिलाते रहें।

इसे भी पढ़ें: घर में तुलसी के पौधे को हमेशा रखें हरा भरा, बस ये आसान तरीका आएगा काम

इन टिप्स की मदद से मनी प्लांट घना हो जाएगा और इसकी ग्रोथ भी होगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।