घर पर इन चीजों से बनाएं मोबाइल स्टैंड, जानें तरीका

कई महिलाओं के साथ ऐसा होता है जब वह अपने मोबाइल को कहीं रखकर भूल जाती हैं। आजकल मोबाइल के बिना छोटी सी छोटी चीजों को करना मुश्किल हो जाता है। कुछ लोग अपने मोबाइल फोन को बेहद सलीके से रखते हैं, ताकि उसका स्क्रीन जल्दी डैमेज ना हो। यही नहीं इधर-उधर रख देने से मोबाइल फोन पर कई सारे डस्ट नजर आने लगते हैं। वहीं कई लोग अपने फोन को रखने के लिए मोबाइल स्टैंड का इस्तेमाल करते हैं। इससे फोन गिरने का डर नहीं रहता है और इसके इस्तेमाल से फोन सुरक्षित भी रहता है।
मोबाइल स्टैंड घर पर आसानी से बनाया जा सकता हैं। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। घर में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिसे बेकार समझ कर हम फेंक देते हैं, जबकि उसके इस्तेमाल से आप खूबसूरत मोबाइल स्टैंड बना सकती हैं। यह न सिर्फ आपके फोन को सुरक्षित रखेगा, बल्कि आपके घर की खूबसूरती को भी बढ़ाएगा। तो चलिए जानते हैं मोबाइल स्टैंड घर पर कैसे बनाएं।
आइसक्रीम स्टिक से बनाएं मोबाइल स्टैंड
आइसक्रीम खाने के बाद हम स्टिक को फेंक देते हैं, जबकि इससे कई खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं। आप चाहें तो इसका इस्तेमाल मोबाइल स्टैंड बनाने के लिए कर सकते हैं। मोबाइल स्टैंड बनाने के लिए आपको 20 से 30 आइसक्रीम स्टिक की जरूरत होगी। इसके अलावा फेविकोल, रिबन जैसी चीजों को जरूरत होगी। आइसक्रीम स्टिक को एक दूसरे से जोड़ते हुए मोबाइल स्टैंड बनाएं। इसके साथ ही आप पेन बॉक्स भी बना सकती हैं।
लकड़ी के टुकड़े से बनाएं स्टैंड
मोबाइल स्टैंड बनाने के लिए अधिक चीजों की जरूरत नहीं होती। आप लकड़ी के बचे हुए टुकड़ों से भी मोबाइल स्टैंड बना सकती हैं। अगर आपको डिजाइन समझ नहीं आ रहा तो आप इस तस्वीर को देखकर मोबाइल स्टैंड बना सकती हैं। हालांकि, मोबाइल स्टैंड को आप घर के अंदर रखने वाली हैं, ऐसे में आप चाहें तो ऊपर से पेंट भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: हिजाब हो गया है पुराना, तो इन तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल
पेपर से बनाएं मोबाइल स्टैंड
मोबाइल स्टैंड के लिए आप पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं। सामने दी गई तस्वीर में मोबाइल स्टैंड पेपर से तैयार किया गया है। इसे बनाने के लिए आप मोटे पेज वाले पेपर लें और गोल आकार में मोड़ लें, बिल्कुल जलेबी की तरह। अब इसे फेविकोल की मदद से एकदूसरे से जोड़ दें। ध्यान रखें कि पेपर को इस तरह से मोड़ना है कि यह दोबारा खुले नहीं। अब इसे फेविकोल से चिपकाने के बाद थोड़ी देर के लिए छोड़ दें, फिर इसका इस्तेमाल करें।
वुडन मोबाइल स्टैंड
अगर आपके पास मोटी लकड़ी का टुकड़ा है, तो यूनिक शेप देकर मोबाइल स्टैंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको कारपेंटर की मदद लेनी होगी। आजकल वुडन चीजें घर में काफी पसंद की जाती हैं। ऐसे में वुडन मोबाइल स्टैंड खूबसूरत होने के साथ सुरक्षित भी होगा। गोल आकार में लकड़ी लें और उसमें फोन रखने के लिए जगह बना दें। आप चाहें तो इसमें कोई भी डिजाइन बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: घर से सिगरेट की धुआं निकालने के लिए आप भी फॉलो सकते हैं ये टिप्स
कॉटन से बनाएं मोबाइल स्टैंड
कॉटन के बॉक्स घर में काफी इस्तेमाल किए जाते हैं। कॉटन सिलेंडर शेप में हैं तो इस तरह आप मोबाइल स्टैंड बना सकती हैं। आप चाहें तो उसे क्राफ्ट पेपर से रैप कर कर सकती और फिर उसे मोबाइल रखने के लिए बीच से कट कर दें। यह एक जगह स्टे रहे इसके लिए आप पेपर पिन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह कलरफुल होने के साथ घर पर इसे बनाना भी आसान है।
उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।