Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:27 PM IST

महीने भर का हैंडवॉश 15 दिन में ही बच्चों ने खत्म कर दिया? अब इन चीजों से घर में ही बना सकती हैं 'हाइजीनिक' लिक्विड वॉश

हैंडवॉश का इस्तेमाल आज के समय में ज्यादा होता है, क्योंकि साबुन को कई लोग एक साथ इस्तेमाल करते हैं, जिससे कुछ लोगों को उसे छूने में अच्छा नहीं लगता। लिक्विड हैंडवॉश को ज्यादा साफ मानते हैं, क्योंकि इसमें किसी और का हाथ नहीं लगता।
Updated:- 2026-03-09, 14:08 IST
how to make liquid hand wash with shampoo and soap at home

हैंडवॉश आज के समय में लगभग हर घर की सबसे जरूरी चीज बन गई है। बाहर से आने के बाद हाथ धोना, खाना खाने से पहले या बाथरूम जाने के बाद, हैंडवॉश अब सबकी आदत बन गया है। लगभग हर घर में आपको किचन के पास, वॉश बेसिन पर या बाथरूम में, हैंडवॉश की बोतल जरूर देखने को मिलेगी। पहले के समय में लोग हाथ धोने के लिए साबुन का ही इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब धीरे-धीरे हैंडवॉश ने उसकी जगह ले ली है। कई लोगों की शिकायत होती है कि महीने भर चलने वाला हैंडवॉश घर में बच्चे होने की वजह से कभी-कभी दो या तीन हफ्तों में ही खत्म हो जाता है। बच्चे अक्सर हाथ धोते समय जरूरत से ज्यादा हैंडवॉश निकाल लेते हैं। ऐसे में अब लोग बार-बार हैंडवॉश के खर्च से परेशान होने लगे हैं, अगर आपके घर में ऐसा हो रहा है, तो चिंता न करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही हैंडवॉश बनाने के कुछ आसान तरीके बताएंगे। इसमें खर्च भी कम आएगा और हैंडवॉश पर खर्च करने का झंझट भी खत्म होगा।

शैंपू से बनाएं हैंडवॉश

  • हैंडवॉश बनाने के लिए इससे अच्छा सस्ता ऑप्शन और क्या होगा।
  • कैसे बनाएं- इसके लिए घर में रखा कोई भी साधारण शैंपू आप यूज कर सकती हैं। आप चाहें तो 1 रुपये वाले शैंपू पाउच का यूज कर सकती हैं।
  • आप शैंपू का पाइच बोतल में भरे और इसके साथ इसमें पानी भी डाल लें।
  • यह गाढ़ा पेस्ट बन जाता है और इसे आप कई दिनों तक चला सकती हैं।

How to make handwash at home

एलोवेरा से बनाएं हैंडवॉश

  • यह हैंडवॉश हाथों के लिए भी अच्छा होगा।
  • कैसे बनाएं- इसके लिए आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना है।
  • आप चाहें, तो जेल की जगह असली एलोवेरा के पौधे से भी जेल निकाल सकती हैं।
  • इसे आप 2 कप पानी में डालें और इसमें शैंपू का पाउट मिला लें।
  • सभी को अच्छे से मिला लें और इसे बोतल में भर लें।
  • इसके बाद आप इसे अच्छे से हिला लें।
  • यह हैंडवॉश लंबे समय तक चल सकता है।

इसे भी पढ़ें- होली के रंगों की वजह से गंदा हो गया है पूरा बाथरूम, दीवारों की टाइल्स भी हो गई है रंग-बिरंगी? जानें बिना मेहनत किए टाइल्स और फर्श चमकाने के ये सीक्रेट

Economical handwash solutions

साबुन से बनाएं लिक्विड हैंडवॉश

  • इसके लिए आप आखिरी बचे हुए साबुन के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • 1 कप साबुन में 2 से 3 कप गर्म पानी मिला लें।
  • इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। इसे आप स्किप भी कर सकती हैं।
  • अब साबुन को कद्दूकस कर लें।
  • अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और इसमें साबुन डालकर अच्छे से घोल बना लें।
  • ग्लिसरीन से हाथ सॉफ्ट होंगे, इसलिए इसमें मिलाना है।
  • पानी का गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे ठंडा करें।
  • अब इसे खाली हैंडवॉश बोतल में भर लें।

इसे भी पढ़ें- Cleaning Hacks: होली के रंग से गाड़ियां हो गई हैं लाल-नीली, इन 3 तरीके से करें साफ; मिनटों में पहले जैसी चमचमाती आएंगी नजर

Shampoo handwash recipe

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।