होली के रंगों की वजह से गंदा हो गया है पूरा बाथरूम, दीवारों की टाइल्स भी हो गई है रंग-बिरंगी? जानें बिना मेहनत किए टाइल्स और फर्श चमकाने के ये सीक्रेट

होली खेलते समय जितनी मस्ती आपने की है, उसके बाद की सफाई भी उतनी ही मेहनत वाली होती है। पूरे दिन खूब मस्ती करने के बाद जब शाम को घर लौटते हैं, तो सबसे पहले मां-बाप बाथरूम का रास्ता ही दिखाते हैं। घर में घुसते ही बाथरूम की ओर जाने को कहा जाता है। हालांकि, यहां आप खुद को तो साफ कर लेते हैं, लेकिन बाथरूम का हाल बेहाल हो जाता है। फर्श पर गिरे नीले, लाल और हरे रंग के छींटे पानी डालने के बाद भी आसानी से नहीं हटते और अगर आप इसे समय रहते साफ नहीं करती हैं, तो यह धीरे-धीरे जिद्दी दाग का रूप ले लेते हैं। आपके भी बाथरूम का हाल अगर होली के बाद ऐसा हो गया है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आप आसानी से पहले की तरह बाथरूम को चमका पाएंगी।
राख और मिट्टी
- निशान साफ करने के लिए राख का इस्तेमाल आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
- राख नहीं मिल रही है, तो इसकी जगह आप दरदरी मिट्टी का यूज भी कर सकती हैं।
- इस टिप्स को फॉलो करने के लिए आप राग को सीधा रंग वाले निशान पर लगाएं और ब्रश की मदद से रगड़ें।
- राख डालने के बाद आपको हल्का गर्म पानी डालना है और फिर रगड़ना है।
- इसी तरह आप मिट्टी का भी यूज कर सकती हैं।
- इससे रंग साफ हो जाएगा और बाथरूम पहले की तरह चमकने लगेगा।
डिटर्जेंट और गर्म पानी
- बाथरूम से आसानी से रंग साफ करने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है।
- इसके लिए पहले आप एक बर्तन में पानी गर्म कर लें।
- अब पहले फर्श पर 1 मग ठंडा पानी डालें और डिटर्जंट पाउडर छिड़कें।
- इसके बाद सीक वाली झाड़ू की मदद से फर्श रगड़ें।
- अब आपको पैर और हाथ संभालते हुए फर्श पर गर्म पानी डालना है।
- गर्म पानी डालने के बाद 5 मिनट के लिए फर्श को ऐसी ही छोड़ दें।
- इसके बाद फर्श को फिर से किसी ब्रश की मदद से हाथों से रगड़ें।
आप देखेंगी की फर्श से रंगों का दाग आसानी से साफ हो गया है।
ब्लीच का करें यूज
- रंगों को साफ करने का यह तरीका भी सबसे अच्छा माना जाता है।
- इसके लिए पहले आपको एक बड़ी बाल्टी में 1 कप ब्लीच मिलाना है।
- अब आप इस पानी को धीरे-धीरे दाग वाली हिस्से पर डालें।
- इसके बाद हल्का गर्म पानी डालें और ब्रश की मदद से रगड़ें।
- यह प्रकिया आपको 2 से 4 बार फॉलो करनी होगी।
- इसमें समय लगेगा लेकिन दाग साफ हो जाएगा।
- इसके अलावा आप चाहें, तो दाग साफ करने के लिए सीधा ब्लीच, टाइल्स पर गिराकर भी साफ कर सकती हैं।
- इसे करते हुए सावधानी बरतें।
इसे भी पढ़ें- Wash Basin Cleaning Hacks: वॉश बेसिन पर लगे पीले दाग और जमी गंदगी मिनटों में होगी साफ, अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।