Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:54 PM IST

Cleaning Hacks: होली के रंग से गाड़ियां हो गई हैं लाल-नीली, इन 3 तरीके से करें साफ; मिनटों में पहले जैसी चमचमाती आएंगी नजर

Holi Colour Removal Hacks: होली रंगों का त्योहार होता है, लेकिन अक्सर इस मस्ती में हमारी गाड़ियां भी रंगों से सराबोर हो जाती हैं। अगर आप की कार या बाइक पर लाल-नीले दाग धब्बे लग गए हैं, तो नीचे बताए गए तरीके से हटा सकती हैं।
Updated:- 2026-03-05, 13:04 IST
image

How To Clean Holi Colorus From Car: बीते दिन यानी 04 मार्च को होली का त्योहार जोरो-शोरो के साथ मनाया गया। हर-तरफ लाल-पीले- नीले और हरे रंग की धूम देखने को मिलती है, लेकिन अक्सर इस मस्ती में हमारी गाड़ियां भी रंगों से सराबोर हो जाती हैं।सड़क पर चलते हुए हो या पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर गिरता रंग, होली के बाद कार या बाइक पर लगे लाल-नीले जिद्दी धब्बे किसी सिरदर्द से कम नहीं होते।

अगर इन रंगों को सही तरीके से साफ न किया जाए, तो ये गाड़ी की चमक को खराब कर सकते हैं। कई बार साधारण पानी से धोने पर रंग पूरी तरह नहीं निकलता। ऐसे में आप स्मार्ट तरीके और आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपनी गाड़ी को मिनटों में वापस नया जैसा चमका सकती हैं।

कार शैम्पू और गुनगुने पानी की मदद से हटाएं गाड़ी पर लगा रंग

How to clean Holi colors from car

अगर रंग बहुत गहरा नहीं है, तो आप यह तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए कार वॉश शैम्पू का ही इस्तेमाल करें।

कैसे करें साफ इस्तेमाल?

  • सबसे पहले एक बाल्टी में हल्का गुनगुना पानी लें।
  • अब इसमें कार शैम्पू मिलाएं और मिक्स करें।
  • इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े को घोल में भिगोकर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • आखिर में साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें ताकि पानी के दाग न रहें।

इसे भी पढ़ें- कपड़ों से रंगों के दाग हटाने के लिए अभी से बनाकर रख लें यह खास पेस्ट, साफ करने में नहीं होगी परेशानी

सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

सूखे हुए धब्बों के लिए सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। सिरके में मौजूद एसिड रंग को काटता है और बेकिंग सोडा रगड़ के साथ सफाई में मदद करता है।

कैसे करें साफ इस्तेमाल?

  • एक कटोरी में थोड़ा पानी, 2 चम्मच सिरका और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को रंग वाले हिस्से पर लगाकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद मुलायम कपड़े या स्पंज से धीरे-धीरे गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें।
  • अब आप देखेंगी कि रंग धीरे-धीरे उतर रहा है।
  • बहुत जोर से न रगड़ें, वरना पेंट पर स्क्रैच आ सकते हैं।

हैंड सैनिटाइजर से हटाएं जिद्दी रंग के दाग

DIY methods to clean car after Holi

कभी-कभी पक्का रंग या गुलाल के दाग इतने गहरे होते हैं कि वे साबुन से नहीं जाते। ऐसे में आप हैंड सैनिटाइजर काम आ सकता है।

कैसे करें साफ इस्तेमाल?

  • एक कपड़े पर थोड़ा सा सैनिटाइजर लें।
  • अब इसे सीधे रंग वाले धब्बे पर लगाएं और कुछ सेकंड के लिए छोड़ दें।
  • यह तरीका खासतौर पर गाड़ी के शीशों और प्लास्टिक के हिस्सों पर लगे रंगों को हटाने के लिए सबसे बेहतरीन है।
  • जैसे ही रंग साफ हो जाए, उस जगह को गीले कपड़े से पोंछना न भूलें।

इसे भी पढ़ें- Holi Colour Cleaning Tips: फर्श पर लग गए हैं होली के ज‍िद्दी रंग, तो इन आसान तरीकों से चमकाएं अपना घर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik, herzindagi



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।