Laptop Screen को साफ करने के लिए घर पर ही इन चीजों से तैयार कर सकते हैं क्लीनर, जान लें तरीका

How To Clean Laptop Screen At Home: ऑफिस के कामों से लेकर पढ़ाई-लिखाई और अन्य जरूरतों के लिए आजकल लगभग हर घरों में लैपटॉप होते हैं। रोजाना लैपटॉप का इस्तेमाल करने वाले लोगों के सामने इसके स्क्रीन के गंदे होने की समस्या सबसे ज्यादा आती है। वहीं, इसे साफ करने के लिए बार-बार मार्केट से क्लीनर खरीदना भी काफी महंगा भी पड़ता है। ऐसे में, हम आपको ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिसके बाद आपको बाजार के महंगे क्लीनर्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर पर ही मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके एक प्रभावी और सुरक्षित स्क्रीन क्लीनर तैयार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में बताया गया है कि आप लैपटॉप स्क्रीन को साफ करने के लिए क्लीनर कैसे तैयार कर सकते हैं और सफाई करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
लैपटॉप स्क्रीन के लिए कैसे बनाएं क्लीनर?
पानी और सिरका की लें मदद
- घर में पड़ी एक स्प्रे बोतल में पानी और उसमें पानी का एक चौथाई हिस्सा सिरका मिलाएं।
- इसके बाद, इस लिक्विड में आप चाहें तो अच्छी स्मेल के लिए थोड़ा सा गुलाब जल डाल सकते हैं। इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- बस आपका होममेड क्लीनर तैयार है और आप इसे लैपटॉप स्क्रीन साफ करने में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- साफ करने के लिए सबसे पहले माइक्रोफाइबर कपड़े को इस मिश्रण में हल्का गीला करें और स्क्रीन को धीरे से पोंछें।
- फिर, स्क्रीन को पूरी तरह से सूखा लें।
डिश सोप और पानी से बनाएं लैपटॉप स्क्रीन क्लीनर
- एक स्प्रे बोतल में पानी और थोड़ा सा डिश सोप डालें।
- इसके बाद, बोतल की ढक्कन को बंद करके इसे हिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- जब यह तैयार हो जाए, तो आप लैपटॉप स्क्रीन साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए एक माइक्रोफाइबर कपड़े पर हल्का-हल्का स्प्रे करके इससे स्क्रीन पोछ कर साफ कर दें।
इसे भी पढ़ें- Laptop की स्क्रीन साफ करते वक्त कहीं आप तो नहीं करती ये गलती? हो सकता है हजारों रुपये का नुकसान
अल्कोहल और पानी से बनाएं स्क्रीन क्लीनर
- एक बर्तन में अल्कोहल और पानी को बराबर मात्रा में मिला दें।
- इसे सुगंधित बनाने के लिए आप चाहें तो इसमें गुलाब जल मिक्स कर सकते हैं।
- इसके बाद, इसे घर में मौजूद खाली स्प्रे की बोतल में भर लें।
- इस मिश्रण को आप लैपटॉप की स्क्रीन साफ करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में ऑफिस जाते वक्त ऐसे करें अपने लैपटॉप का बचाव, नहीं होगा हजारों का नुकसान
स्क्रीन को साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- स्क्रीन साफ करने से पहले लैपटॉप को बंद कर दें और पावर सप्लाई बंद कर दें।
- लैपटॉप स्क्रीन साफ करने के लिए हमेशा सॉफ्ट माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें। यह स्क्रीन पर खरोंच नहीं डालेगा।
- साफ करते वक्त कभी भी स्क्रीन पर दबाव न डालें। हमेशा इसके लिए हल्के हाथों का इस्तेमाल करें।
- किसी भी तरह के क्लीनर का इस्तेमाल करने से पहले ध्यान दें कि इसे स्क्रीन पर सीधे स्प्रे न करें। इससे डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है।
- स्क्रीन पर धूल और फिंगरप्रिंट जमने से बचने के लिए नियमित अंतराल पर सफाई करना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- Laptop यूज करने के साथ-साथ फॉलो करें ये टिप्स, हमेशा दिखेगा नए जैसा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।