बाजार से खरीदने के बजाय अब घर पर बनाएं फ्लावर ज्वेलरी, जानें तरीका

आज हम आपको घर पर आसानी से फ्लावर ज्वेलरी बनाना सीखाएंगे। आइए जानते हैं इन्हें कैसे बनाया जाए। 
Updated:- 2021-12-29, 20:27 IST
image

हम सभी अक्सर बाजार से मंहगी ज्वेलरी खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप घर पर आसानी से किसी पार्टी या फंक्शन के लिए फ्लावर ज्वेलरी बना सकती हैं। फ्लावर ज्वेलरी को बनाना बेहद ही आसान है। इसे बनाने के लिए आपको केवल कुछ ही चीजों की आवश्यकता होगी। चलिए जानते हैं फ्लावर से आप कौन-कौन सी ज्वेलरी बना सकती हैं। 

फ्लावर क्राउन

how to make flower crown at home

बाजार से क्राउन खरीदने की बजाय आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। फ्लावर क्राउन को बनाना बेहद ही आसान है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।

आवश्यक सामान

  • फूल 
  • वायर
  • कलरफुल रिबन

बनाने का तरीका

  • फ्लावर क्राउन बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने सिर का माप लेना होगा। सिर का माप लेने के बाद एक वायर लें और उसे माप के अनुसार काट लें। 
  • इसके बाद वायर के एंड को एक-दूसरे वायर में फंसा लें। फिर वायर में अपने पंसदीदा फूल को टेप की मदद से कवर करें। 
  • एक फूल को टेप से कवर करने के बाद उस पर दूसरा फूल लगाएं। ऐसे करते-करते आधे वायर को फूल से कवर कर लें। 
  • इसके बाद रिबन के कई लंबे टुकड़ों को आधा मोड़ें और उन्हें उस जगह के ठीक पीछे रखें जहां वायर ओवरलैप होती हैं। 
  • लगभग 1 इंच (2.54 सेंटीमीटर) लूप को वायर के ठीक ऊपर छोड़ दें। रिबन के सिरों को वायर के ऊपर लपेटें और लूप के माध्यम से नीचे करें। उन्हें सुरक्षित करने के लिए रिबन पर धीरे से टग करें।
  • लीजिए तैयार है आपका फ्लावर क्राउन।

इसे भी पढ़ें: अपनी टेबल को दें एक नया लुक, बनाएं मोज़ेक टेबल टॉप

फ्लावर ब्रेसलेट

how to make flower bracelet at home

मार्केट में आपको तरह-तरह के ब्रेसलेट मिल जाएंगे। लेकिन आप घर पर फ्लावर ब्रेसलेट बना सकती हैं और अपनी दोस्तों को भी बनाकर इसे गिफ्ट कर सकती हैं। 

आवश्यक सामान 

  • गुलाब के फूल
  • वायर
  • रिबन
  • पर्ल मोती

बनाने का तरीका 

  • ब्रेसलेट बनाने के लिए सबसे पहले एक वायर लें। इसके बाद वायर पर रिबन चिपका लें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आपका रिबन ब्रेसलेट से बड़ा होना चाहिए। इससे आपका ब्रेसलेट और भी खूबसूरत लगेगा।  
  • रिबन चिपकाने के बाद इसके अंदर गुलाब के फूल लगा लें। आप चाहें  तो दो-तीन प्रकार के गुलाब के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • वायर के अंदर फूल लगाने के बाद बीच में मोती चिपका लें। पर्ल मोती आपके ब्रेसलेट में चार चांद लगा देगा। 
  • लीजिए तैयार है आपका फ्लावर ब्रेसलेट।

फ्लावर ईयररिंग्स

how to make flower earrings at home

फ्लावर के ईयररिंग्स बनाना बेहद ही आसान है। साथ ही यह देखने में भी काफी सुंदर लगते हैं। आप आसानी से घर पर फ्लावर ईयररिंग्स बना सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं जाएं फ्लावर ईयररिंग्स

आवश्यक सामान

  • मोगरे का फूल
  • वायर 
  • ईयर रिंग्स हुक

बनाने का तरीका

  • फ्लावर से ईयररिंग्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले वायर चाहिए होगा। 
  • आपको जितने बड़े ईयरिंग चाहिए उस हिसाब से वायर को गोल आकार या अन्य किसी आकार में काट लें। 
  • इसके बाद इसमें व्हाइट मोगरे का फूल लगाएं। 
  • इसे फूल से पूरा कवर न करें और आखिर में इसके ऊपर ईयरिंग हुक लगा लें। 
  • आप इस फ्लावर ईयररिंग्स को किसी पार्टी में अपने आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लहंगे के साथ लेटेस्ट डिज़ाइन के ईयरिंग पहनकर दिखें और भी स्टाइलिश

 

फ्लावर नेकलेस

फ्लावर नेकलेस भी आजकल काफी ट्रेंड में है। साथ ही ये देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसलिए इस बार बाजार से ज्वेलरी खरीदने के बजाय घर पर आसानी से बनाएं फ्लावर नेकलेस। 

आवश्यक सामान

  •  फूल 
  • मोटा धागा
  • पर्ल मोती
  • सूई

बनाने का तरीका

  • फ्लावर नेकलेस बनाने के लिए आपको सबसे पहले व्हाइट धागे की जरूरत पड़ेगी। 
  • अब व्हाइट धागे में सूई की मदद से पहले एक पर्ल मोती और फिर छोटा फूल डालें।
  • फिर दोबारा फूल और मोती लगाएं , साथ ही इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कि पूरा धाग भर न जाए। 
  • लीजिए तैयार है आपका फ्लावर नेकलेस।

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।