बाजार से क्यों खरीदना आर्टिफिशियल गजरा? घर पर जब बना कर सकती है तैयार

Reusable Hair Accessory Gajra: महिलाओं के श्रृंगार में गजरे का एक अलग ही महत्व होता है। बालों में लगा ताजे फूलों का गजरा न केवल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है, बल्कि इसकी धीमी-धीमी खुशबू आपके व्यक्तित्व को भी आकर्षक बना देती है। आजकल बाजार में प्लास्टिक या कपड़े के आर्टिफिशियल गजरे खूब मिलते हैं, लेकिन उनमें वह प्राकृतिक चमक और महक नहीं होती जो असली मोगरे या चमेली के फूलों में होती है। साथ ही, बाजार के गजरे कभी-कभी महंगे भी पड़ते हैं। अगर आप चाहें तो घर पर ही बहुत कम मेहनत और बिना किसी खास खर्च के आर्टिफिशयल और असली गजरा भी तैयार कर सकती हैं। नीचे लेख में जानें घर में कैसे तैयार करें आर्टिफिशियल गजरे-
घर पर आर्टिफिशियल गजरा कैसे बनाएं?
घर पर आर्टिफिशियल गजरा बनाना बहुत ही आसान और किफायती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह कभी मुरझाता नहीं और आप इसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकती हैं। नीचे पढ़ें 2 तरीके-
इसे भी पढ़ें- पुरानी साड़ी से ऐसे बनवाएं स्टाइलिश ड्रेसेस, गर्मियों में मिलेगा एकदम नया और ट्रेंडी लुक
तरीका 1- ईयरबड्स (Earbuds) से बनाएं 'मोगरा' गजरा

यह तरीका आजकल बहुत ट्रेंड में है क्योंकि इससे बना गजरा बिल्कुल असली मोगरे की कलियों जैसा दिखता है। जानें कैसे बनाएं आर्टिफिशियल मोगरा गजरा?
सामग्री
- सफेद रुई वाले ईयरबड्स- 20-30 पीस
- सफेद धागा और सुई
- हरे रंग का टेप या हरा स्केच पेन
- कैंची
बनाने की तरीका
- सबसे पहले ईयरबड्स के दोनों तरफ के रुई वाले हिस्सों को थोड़ी सी डंडी छोड़कर काट लें।
- कलियों को असली लुक देने के लिए डंडी वाले हिस्से पर हरा स्केच पेन फेर दें या हरा टेप लपेट दें।
- सुई में दोहरा धागा डालें। अब ईयरबड की रुई के निचले हिस्से (जहां डंडी है) से सुई गुजारें।
- एक-एक करके सारी कलियों को पास-पास पिरोते जाएं।
- अगर आप इसे और घना बनाना चाहती हैं, तो एक साथ दो कलियों को अलग-अलग दिशा में रखकर पिरोएं।
- अंत में धागे को गांठ लगा दें। आपका मोगरा गजरा तैयार है!
तरीका 2-कपड़े या साटन रिबन से बनाएं गजरा

अगर आप चाहती हैं कि गजरा थोड़ा शाइनी और फैंसी दिखे, तो यह तरीका बेस्ट है। नीचे पढ़ें इसे बनाने का तरीका-
सामग्री
- आधा मीटर सफेद साटन रिबन (पतला वाला)
- हरे रंग का ऊन या धागा
- मोती (ऑप्शनल)
बनाने की विधि
- साटन रिबन के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
- अब इन्हें मोड़कर छोटे फूलों या कलियों का आकार दें और सुई-धागे से टांका लगा दें।
- इसके बाद हरे रंग के ऊन की एक लंबी चोटी गूंथ लें, जो आपके जूड़े के साइज की हो।
- अब तैयार किए गए रिबन के फूलों को इस हरी चोटी पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर सिल दें या फैब्रिक ग्लू से चिपका दें।
- बीच-बीच में एक-एक सफेद मोती लगाने से यह और भी सुंदर और रॉयल दिखने लगेगा।
आर्टिफिशियल गजरे को असली जैसा दिखाने के लिए क्या करें?
- गजरा तैयार होने के बाद उस पर थोड़ा सा मोगरा इत्र लगा दें। कोई पहचान नहीं पाएगा कि यह असली नहीं है।
- धागे की जगह पतले इलास्टिक का उपयोग करें, ताकि इसे जूड़े पर पहनना और सेट करना आसान हो।
- अगर आपके पास पुरानी आर्टिफिशियल बेल या पत्तियां हैं, तो गजरे के दोनों किनारों पर एक-एक हरी पत्ती लगा दें।
असली गजरा कैसे बनाएं?

- सबसे पहले फूलों की डंडियों को छोटा-छोटा काट लें। अब सुई में धागा डालें और उसे दोहरा कर लें ताकि गजरा टूटे नहीं।
- अब एक-एक करके फूलों की कलियों को सुई की मदद से धागे में पिरोना शुरू करें।
- अगर आप सादा गजरा चाहती हैं, तो फूलों को सीधा पिरोती जाएं। अगर आपको घना गजरा पसंद है, तो एक ही जगह पर दो-तीन फूलों को अलग-अलग दिशाओं में रखकर पिरोएं।
- इससे गजरा गोल और भरा हुआ दिखेगा। लास्ट में धागे को मजबूती से बांध दें ताकि फूल बाहर न निकलें।
इसे भी पढ़ें- Polythene Bag Reuse Ideas: घर में इकट्ठा हुई पॉलीथीन को न समझें बेकार, बना सकती हैं कमाल की ये चीजें
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।