Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

कार के शीशे को साफ करने के लिए ऐसे बनाएं स्प्रे

कार के शीशे को साफ करने के लिए आपको कोई महंगा क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे कार के शीशे को साफ करने के लिए घर पर ही स्प्रे बना सकती हैं।
Updated:- 2023-06-06, 13:11 IST
image

कार के शीशे पर बहुत जल्दी धूल और गंदगी जम जाती है और इसे साफ करने में भी परेशानी होती है। अगर आप कार के शीशे को साफ करने के लिए महंगे क्लीनर का यूज करती हैं तो अब आपको मार्केट से कोई क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर पर कार के शीशे को साफ करने के लिए क्लीनर बना सकती हैं।

डिटर्जेंट पाउडर से तैयार करें क्लीनर

tips to make cleaner spray for car mirror

आप कपड़े साफ करने के अलावा भी घर के कई मुश्किल कामों को आसान बनाने के लिए डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कार के शीशे पर लगे हुए जिद्दी दाग को साफ करने के लिए सबसे पहले डिटर्जेंट पाउडर के दो चम्मच एक बॉउल में डालें और फिर उसमें एक कटोरी पानी डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद स्प्रे बॉटल में इसे डाल दीजिए। फिर कार के शीशों पर एक कपड़े से धूल साफ करें और डिटर्जेंट पाउडर से तैयार किए हुए स्प्रे को शीशे के ऊपर छिड़क दें। इसके बाद इसे एक कपड़े से पोंछ दें। ऐसा करने से आप आसानी से कार के शीशे को साफ कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: लोहे की खिड़की में लगे जंग को हटाने के आसान टिप्स एंड हैक्स

व्हाइट विनेगर से करें शीशे को साफ

शीशे को साफ करने के लिए एक कप सफेद सिरके को चार कप पानी के साथ मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें। घोल को सूती कपड़े पर या फिर सीधे शीशे पर स्प्रे करें। स्प्रे के सूखने से पहले शीशे को सूती कपड़े से पोंछ दीजिए। ऐसा करने से शीशे पर लगी हुई धूल पूरी तरह से साफ हो जाएगी। ध्यान रखें कि व्हाइट विनेगर का यूज करते समय अपने हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें।

इसे भी पढ़ें: कार की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, नहीं होंगे पैसे खर्च

नींबू के रस से करें साफ

नींबू के रस से सफाई करने के लिए आपको एक कटोरी में पानी डालना होगा और फिर इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब एक स्क्रब के ऊपर डाल दें। इसके बाद कार के शीशे को स्क्रब से साफ करें। कार का शीशा इस से तुरंत साफ हो जाएगा और आपको सफाई करने के लिए बहुत अधिक मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

इन टिप्स की मदद से आप कार के शीशे को साफ कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।